फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Anil Kapoor will come on tv with 24 season 3

एक बार फिर से छोटे परदे पर वापसी करेंगे अनिल कपूर, लाएंगे '24' का तीसरा सीजन

Tue, 03 Jul 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Jul 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor will come on tv with 24 season 3
अनिल कपूर छोटे पर्दे पर एक बार फिर से अपने सीरियल '24' का नया सीजन लाना चाहते हैं। टीवी पर अमेरिकी टीवी सीरीज '24' के भारतीय संस्करण का पहला सीजन हिट रहा था, जबकि दूसरे को खास कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद दो साल अनिल इस मामले में चुप रहे।
विज्ञापन


परंतु इधर फिर से उन्हें लग रहा है कि कुछ बदलावों के साथ '24' का तीसरा सीजन लाया जा सकता है। अनिल सितंबर-अक्टूबर में यूरोप-अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। अमेरिका में लॉस एंजिल्स पहुंच कर वह '24' के निर्माताओं से मुलाकात करके सीजन 3 की बात करेंगे। 'रेस-3' के बाद वह 'फन्ने खां', एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा और टोटल धमाल में नजर आएंगे। इसके बाद अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म में बेटे हर्षवर्द्धन के साथ काम करेंगे। यह फिल्म ओलंपिक में गोल्ड मैडल जीतने वाले शूटर अभिनव बिंद्रा की बायोपिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed