फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Anil Kapoor show 24 season 2 will be as thrilling as first one

टीवी पर लौट रहे हैं अनिल कपूर, बड़े धमाके की तैयारी

Thu, 22 Oct 2015 11:32 AM IST
Updated Thu, 22 Oct 2015 11:32 AM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor show 24 season 2 will be as thrilling as first one

भारत के टीवी को एक नया रंग देने वाला अनिल कपूर का शो '24' एक बार फिर छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाला है। '24' अमेरिका में इसी नाम से आई टीवी सीराज का भारतीय रूप है। इससे पहले शो अक्टूबर 2013 से दिसंबर 2013 तक प्रसारित हुआ था। रोने-धोने और सास-बहू सीरीयल से थ्रिलर की दुनिया की सैर कराने के लिए अनिल कपूर एक बार फिर से अपने शो को लेकर तैयार हैं। उन्होने शो के दूसरे सीजन के जुड़े कई सवालों के जवाब दिए।

विज्ञापन



टेलिविजन शो '24' से छोटे पर्दे पर कदम रखने वाले अभिनेता अनिल कपूर ने कहा कि ये शो इससे जुड़े सभी लोगों के लिए जीवन को बदल देने वाला अनुभव है। अनिल ने कहा कि पिछले शो के मुकाबले उन्हे इस शो और टीवी के बारे में ज्यादजा अनुभव हो गया है, इसलिए वो इस बार पहले से बेहतर करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


डीएनए की खबर के मुताबिक, अनिल से जब पूछा गया कि इस शो में काम करने के बाद क्या अपराध की दुनिया के प्रति उनकी सोच में बदलाव आया है, तो उन्होंने कहा, 'यह एक ऐसा शो है, जिसने इसके पहले संस्करण से जुड़े रहने वाले लोगों के जीवन को कहीं न कहीं बदला है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार का शो पहले से हटकर होगा

Anil Kapoor show 24 season 2 will be as thrilling as first one

शो के पहले संस्करण में मंदिरा बेदी, टिस्का चोपड़ा, नील भोपालम के साथ अनुपम खेर और शबाना आजमी मुख्य भूमिका में थे। वहीं दूसरे संस्करण के मुख्य किरदारों बारे में अनिल ने कोई खुलासा नहीं किया। उन्होंने बताया कि मुख्य किरदार वही रहेंगे, साथ ही कुछ नए चेहरे भी देखने के मिलेंगे। शो में उर्मिला मातोंडकर के अनिल कपूर की पत्नी का किरदार निभाने को लेकर लग रही अटकलों को उन्होंने नकार दिया।

अनिल का कहना है कि कि शो का दूसरा संस्करण कई मायनों में इसके पहले संस्करण से उम्दा है। अनिल ने कहा कि फिल्म 'दिल धड़कने दो' की वजह से शो की शूटिंग के लिए देर हुई। लेकिन अब वो शो के लेकर मेहनत कर रहे हैं।

अनिल ने कहा कि वो शो के लिए 200 दिन का शूट करेंगे। अनिल ने कहा कि वेलकम बैक के बाद वो सिर्फ '24' पर ही ध्यान दे रहे हैं। शो को अगले साल कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा। शो के पहले संस्करण का निर्देशन अभिनय देव ने किया था और वह दूसरे संस्करण का भी निर्देशन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed