फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tunisha Sharma: टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने की आत्महत्या, टीवी सीरियल के सेट पर ही लगा ली फांसी

Sat, 24 Dec 2022 06:39 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 24 Dec 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
Alibaba Dastan e Qabul actress Tunisha Sharma attempted suicide on set of a TV serial
तुनिशा शर्मा - फोटो : अमर उजाला
सोनी सब टीवी के सीरियल 'अलीबाबा: दास्तान ए काबुल' की लीड अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने शनिवार (24 दिसंबर) को आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने टीवी सीरियल के सेट पर ही फांसी लगा ली। मामले की जानकारी मिलते ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, आत्महत्या करने की वजह सामने नहीं आई है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Alibaba Dastan e Qabul actress Tunisha Sharma attempted suicide on set of a TV serial
तुनिशा शर्मा - फोटो : insta

महज 20 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
बता दें कि तुनिशा की उम्र महज 20 साल थी। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी और 'भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप' सीरियल से डेब्यू किया था। तुनिशा का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिवाड़ी के अस्पताल भेजा गया है।

Alibaba Dastan e Qabul actress Tunisha Sharma attempted suicide on set of a TV serial
तुनिशा शर्मा - फोटो : insta

ऐसा रहा तुनिशा का करियर
जानकारी के मुताबिक, तुनिशा इस वक्त सोनी सब टीवी के सीरियल 'अली बाबा: दास्तान ए काबुल' में अहम किरदार निभा रही थीं। वह इस सीरियल में शहजादी मरियम बनी थीं। इसके अलावा वह फितूर, बार-बार देखो, कहानी 2 : दुर्गा रानी सिंह, दबंग 3 आदि फिल्मों में भी नजर आई थीं। फितूर और बार-बार देखो में तुनिशा ने कटरीना कैफ की किशोरावस्था का किरदार निभाया था। इसके अलावा 'इंटरनेट वाला लव' सीरियल में तनिशा का किरदार काफी पसंद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alibaba Dastan e Qabul actress Tunisha Sharma attempted suicide on set of a TV serial
तुनिशा शर्मा - फोटो : insta

तुनिशा शर्मा काफी खुशमिजाज स्वभाव की थीं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। हमेशा सेट पर खुश रहने वाली तुनिशा के इस तरह से अचानक सुसाइड कर लेने से फैंस के साथ ही इंडस्ट्री के लोग भी सदमे में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed