{"_id":"5e4533348ebc3ee5f03f2889","slug":"after-bigg-boss-13-shehnaz-and-paras-chhabra-will-do-swayamvars-in-reality-show-mujhse-shaadi-karoge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस के तुरंत बाद पूछेंगे शहनाज और पारस, मुझसे शादी करोगे","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस के तुरंत बाद पूछेंगे शहनाज और पारस, मुझसे शादी करोगे
Thu, 13 Feb 2020 05:00 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 13 Feb 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
shehnaz kaur gill and paras
- फोटो : voot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के 13वें सीजन को भले प्रसारित करने वाले चैनल कलर्स ने 15 फरवरी के ग्रांड फिनाले के बाद आगे विस्तार देने से मना कर दिया हो लेकिन इस शो के दो दमदार प्रतिभागी अभी दर्शकों के साथ कुछ वक्त और बिताने वाले हैं। बिग बॉस के खत्म होने के तुरंत बाद बिग बॉस के घर में ही एक नए शो की तैयारी शुरू हो चुकी है, जिसका नाम है, मुझसे शादी करोगे।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिग बॉस 13 के सबसे दमदार प्रतिभागियों पारस छाबड़ा और शहनाज गिल को एक साथ दर्शक मुझसे शादी करोगे नाम के इस नए रियलिटी शो में देख पाएंगे। इस बार प्रतिभागियों के चाहने वालों को मिलेगा मौका उनके लिए सही जोड़ीदार तलाशने का। मशहूर कॉमेडियन और मेजबान मनीष पॉल इस शो की मेजबानी करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
मुझसे शादी करोगे शो में तमाम नए तरह के टास्क बनाए जा रहे हैं। और, शो के दौरान पारस और शहनाज अपने लिए सही जोड़ीदार तलाशने के लिए कई तरह की कोशिशें करते दिखेंगे। 17 फरवरी से शुरू होने जा रहे इस शो के पहले एपीसोड में मशहूर कलाकार सुनील ग्रोवर भी गुत्थी के रूप में नजर आएंगे। गुत्थी की एंट्री इस शो में शहनाज के लिए शगुन का थाल के साथ होगी।
विज्ञापन