Prince Narula: इमोशनल हुए प्रिंस नरुला, बोले- ‘तरस आता है उन पर जो बेटियां पैदा नहीं होने देते’
टीवी रियालिटी शो से मशहूर हुए प्रिंस नरुला इन दिनों एक रियालिटी शो के ही जज बने हैं। हाल ही में इस शो पर उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या जैसे मुद्दे पर बात की। इसके पीछे क्या वजह रही, जानिए?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्टर प्रिंस नरुला इन दिनों टीवी रियालिटी शो ‘रोडीज’ में बतौर जज, गैंग लीडर नजर आ रहे हैं। इस शो में वह कई कंटेस्टेंट्स का ऑडिशन ले रहे हैं। हाल ही में दो लड़कियां, इस शो में शामिल होने आईं। उनसे बातचीत के दौरान प्रिस नरुला काफी इमोशनल हो गए।
ये खबर भी पढ़ें:TV Celebs: रिएलिटी शोज के भरोसे चल रहा है इन सितारों का घर, बॉलीवुड में नहीं मिल रहा है कोई भी काम
लोगों की सोच पर सवाल किया
प्रिंस नरुला ‘रोडीज’ के जज के तौर पर कई कंटेस्टेंट का ऑडिशन लेते हैं। हाल ही मैं दो लड़कियां उनके शो पर आईं, इनकी स्टोरी और एचीवमेंट सुनकर प्रिंस काफी इमोशनल हुए। इस दौरान वह बोले- ‘मुझे तरस आता है, उन मां-बाप जो बेटियां पैदा नहीं होने देते हैं। यह गलत काम करना बंद कर दो।’
भगवान से मांगा की बेटी पैदा हो
प्रिंस नरुला आगे कहते हैं, ‘मैं तो भगवान से मांगा था कि मुझे बेटी ही देना। बेटियां बहुत बड़ी नेमत होती हैं। भगवान को जब आपकी किस्मत बदलनी होती है तो वह आपको बेटियां देता है। ईश्वर आपको काबिल समझता है, इसलिए आपको बेटियां देता है।’
पिता की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं
कुछ महीनों पहले ही प्रिंस नरुला एक बेटी के पिता बने हैं। प्रिंस अपनी पत्नी और एक्ट्रेस युविका के साथ, बेटी की परवरिश में इन दिनों काफी व्यस्त रहते हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पेज पर, व्लॉग चैनल पर बेटी के साथ फोटो, वीडियो शेयर करते हैं। प्रिंस नरुला और युविका की मुलाकात 'बिग बॉस' रियालिटी शो में हुई थी। दोनों को वहां प्यार हुआ, शो से बाहर आने के बाद दोनों ने लंबे समय तक डेट किया। इसके बाद शादी के बंधन में बंध गए।