फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Actor Harshad Chopda Shivangi Joshi Shooting For New Tv Serial

Harshad Chopda: हर्षद चोपड़ा शिवांगी जोशी संग दिखे नए शो की शूटिंग करते हुए, छोटे पर्दे पर दोबारा साथ आई जोड़ी

Sat, 08 Mar 2025 06:57 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 08 Mar 2025 06:57 PM IST
सार

हाल ही में टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा को शिवांगी जोशी के साथ एक नए सीरियल की शूटिंग करते हुए देखा। इनका शूटिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। यह जोड़ी दोबारा छोटे पर्दे पर साथ आई है। इस जोड़ी को टीवी ऑडियंस काफी पसंद करती है। 

विज्ञापन
Actor Harshad Chopda Shivangi Joshi Shooting For New Tv Serial
हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम@harshad_chopda, @shivangijoshi18

विस्तार

हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी, टीवी सीरियल की दुनिया में जाना-माना नाम हैं। दोनों ने कई हिट सीरियल्स अलग-अलग दिए हैं, दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। हाल ही में इन दोनों को एक नए सीरियल की शूटिंग करते हुए देखा। सीरियल के नाम को लेकर अभी काफी दुविधा भरा माहौल है। सोशल मीडिया पर सिर्फ सीरियल के नाम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Kushal Tandon: कुशाल टंडन ने की शिवांगी जोशी के साथ रिश्ते में होने की बात, बोले- 'मैंने लेडी लव ढूंढ लिया है'
विज्ञापन

शिवांगी-हर्षद को साथ देखकर खुश फैंस 
सोशल मीडिया पर शिवांगी और हर्षद का नए सीरियल की शूटिंग वाला वायरल वीडियो इनके फैंस को खूब भाया है। इस जोड़ी को साथ देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दोनों एक गाड़ी में बैठे दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों एक्टर्स नए सीरियल के प्रोमो की शूटिंग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Shivangi Joshi: शिवांगी जोशी कुशल टंडन संग करती दिखीं पार्टी, क्यों खुश हो गए एक्ट्रेस के फैंस

साथ में पहले किया एक हिट सीरियल 
हर्ष चोपड़ा और शिवांगी जोशी पहले भी टीवी के हिट सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का हिस्सा रहे हैं। दोनों को इस सीरियल में दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इनकी जोड़ी की बड़ी फैन फाॅलोइंग है। इनके फैंस लंबे समय से दोनों को फिर से साथ देखना चाहते थे।

हर्षद चोपड़ा का करियर ग्राफ 
हर्ष चोपड़ा की बात करें तो वह सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ के जरिए पॉपुलर हुए थे। इसके बाद उन्होंने ‘तेरे लिए’ नाम का सीरियल किया। हर्षद चोपड़ा टीवी सीरियल में रोमांटिक हीरो के रोल ज्यादा करते हैं, इन्हीं किरदारों में उन्हें पसंद भी किया जाता है। अब एक बार फिर से वह छोटे पर्दे पर शिवांगी जाेशी संग रोमांस करते हुए दर्शकों को नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed