फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Actor Gajendra Chauhan scammed online cops move swiftly to save his money

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए गजेंद्र चौहान, पुलिस ने इस तरह की मदद; वापस मिले एक्टर के पैसे

Sun, 21 Dec 2025 08:19 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 21 Dec 2025 08:19 AM IST
सार

Gajendra Chauhan: एक्टर गजेंद्र चौहान ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और एक्टर की मदद की।

विज्ञापन
Actor Gajendra Chauhan scammed online cops move swiftly to save his money
गजेंद्र चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी सीरियल महाभारत में युधिष्ठिर का रोल निभाने के लिए मशहूर एक्टर गजेंद्र चौहान इन दिनों ऑनलाइन ठगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके साथ साइबर फ्रॉड करने वालों ने करीब एक लाख रुपये की ठगी की। हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और उनके पैसे बचा लिए। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने वापस कराए एक्टर के पैसे
ओशिवारा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के मुताबिक, उन्होंने धोखाधड़ी की रकम को फ्रीज कर दिया और उसे सफलतापूर्वक एक्टर के अकाउंट में वापस ट्रांसफर करवा दिया। उन्होंने बताया कि चौहान हाल ही में पुलिस स्टेशन स्टाफ को उनके तुरंत एक्शन के लिए धन्यवाद देने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Actor Gajendra Chauhan scammed online cops move swiftly to save his money
गजेंद्र चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर के अकाउंट से कटे पैसे
अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले चौहान को फेसबुक पर एक विज्ञापन दिखा, जिसमें सूखे मेवे डिस्काउंट रेट पर मिल रहे थे। उन्होंने ऑर्डर देने के लिए लिंक पर क्लिक किया, जिसके बाद उनके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी आया। जैसे ही उन्होंने ऑर्डर कन्फर्म करने के लिए ओटीपी डाला, चौहान को एक मैसेज मिला जिसमें लिखा था कि उनके बैंक अकाउंट से 98,000 रुपये काट लिए गए हैं। इस मामले के बाद एक्टर तुरंत ओशिवारा पुलिस स्टेशन गए और शिकायत दर्ज कराई।

नोरा फतेही का हुआ एक्सीडेंट, कॉन्सर्ट में जाते वक्त नशे में धुत ड्राइवर ने मारी टक्कर

विज्ञापन

पुलिस ने दिखाई तेजी
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उसका बैंक स्टेटमेंट चेक किया और उस अकाउंट का पता लगाया जहां पैसा भेजा गया था। उन्होंने तुरंत संबंधित बैंकों के नोडल अधिकारियों से संपर्क किया और ट्रांजैक्शन को फ्रीज करवा दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच
अधिकारी ने बताया कि बाद में पैसा एक्टर के अकाउंट में वापस भेज दिया गया। इस बीच, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed