फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Actor Arjit Taneja reaction on Seeing people celebrate tv show Jhanak going off air shares post

Arjit Taneja: क्या बंद होने वाला है सीरियल 'झनक'? अभिनेता अर्जित ने बताई सच्चाई, खुशी मनाने वालों को दिया जवाब

Wed, 09 Jul 2025 05:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 09 Jul 2025 05:33 PM IST
सार

Tv Show Jhanak: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने वाला है। इसी के साथ खबरें आई हैं कि 'झनक' ऑफ एयर होगा। इसे लेकर एक्टर अर्जित तनेजा ने पोस्ट शेयर कर सच्चाई बताई है।

विज्ञापन
Actor Arjit Taneja reaction on Seeing people celebrate tv show Jhanak going off air shares post
अर्जित तनेजा, झनक - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फिर से लौट रहा है। कहा जा रहा है कि यह शो स्टार प्लस पर चल रहे शो 'झनक' की जगह लेगा। इसी के साथ चर्चा यह भी है कि 'झनक' अब ऑफ एयर होने जा रहा है। 'झनक' के बंद होने की खबर पर कुछ नेटिजन्स खुशी मना रहे हैं। ऐसे लोगों को इस शो के एक्टर अर्जित तनेजा ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

अर्जित बोले- 'लोगों को जश्न मनाते देखना दुखद'
टीवी शो 'झनक' बंद होने की खबर पर कुछ नेटिजन जश्न मना रहे हैं। इस पर एक्टर अर्जित तनेजा ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। अर्जित तनेजा ने अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा है, 'कुछ लोगों 'झनक' के ऑफ एयर होने का जश्न मनाते देखना दुखद है। एक शो 150 से ज्यादा लोगों के लिए आजीविका का साधन देता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जित बोले- 'कमजोरियों पर खुश न हों'
आगे लिखा है, 'मैं समझता हूं कि बतौर प्रशंसक ऐसी कई चीजें होती हैं, जिनसे कोई संतुष्ट न हो, लेकिन कलाकार दिए गए कंटेंट के साथ अपना बेस्ट देते है। हालांकि, हम इसे नियंत्रित नहीं कर सकते। जीवन एक-दूसरे का हौसला बढ़ाने के लिए है। कमजोरियों पर खुश न हों। शो खत्म नहीं हुआ है, सिर्फ टाइप स्लॉट शिफ्ट हो रहा है। कोई भी शो नेगेटिविटी का हकदार नहीं है।

Ashish Chanchlani: मिस्ट्री वुमन के साथ दिखे इंफ्लुएंसर आशीष चंचलानी, वायरल हुई तस्वीरें

विज्ञापन

कितने बजे प्रसारित होगा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का पहला सीजन साल 2000 में शुरू हुआ था। यह करीब आठ साल तक चला। इस शो में स्मृति ईरानी ने तुलसी का रोल अदा किया और घर-घर में लोकप्रियता हासिल की। फिलहाल वे राजनीति में सक्रिय हैं। मगर, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' से स्मृति ईरानी भी पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इसका नया सीजन 29 जुलाई से टेलीकास्ट होगा। शो स्टार प्लस पर रात 10.30 बजे प्रसारित होगा। इस समय पर अभी 'झनक' प्रसारित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed