{"_id":"c6052aa6-5403-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"a-housewife-s-job-is-challenging-says-suhasi-dhami","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहिणी बनना आसान नहीं : सुहासी धामी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
गृहिणी बनना आसान नहीं : सुहासी धामी
नई दिल्ली/आईएएनएस
Updated Tue, 01 Jan 2013 04:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलीविजन धारावाहिक 'यहां मैं घर-घर खेली' में युवा और आक्रामक लड़की का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुहासी धामी नए शो 'हाउसवाइफ है...सब जानती है' में गृहिणी का किरदार निभा रही हैं। उनका कहना है कि गृहिणी बनना चुनौतीपूर्ण कार्य है। सुहासी ने बताया, "मैं एक गृहिणी नहीं हूं, लेकिन मैंने अपनी मां और दादी को देखा है, जो गृहिणियां हैं। मैंने देखा है कि वे घर का कामकाज किस तरह करती हैं। मैं जानती हूं कि यह आसान काम नहीं है।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "हम अक्सर गृहिणियों के काम को आसान समझते हैं, लेकिन असलीयत यह है कि वे अपने कार्यो में बुद्धिमान होती हैं। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना बहुत मुश्किल होता है। हम अपने धारावाहिक के जरिए यह संदेश देना चाहते हैं कि गृहिणियों का काम आसान नहीं होता और उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह धारावाहिक कई सामाजिक मुद्दों पर भी प्रकाश डालेगा।"
विज्ञापन
गौरतलब है कि 'हाउसवाइफ है...सब जानती है' धारावाहिक का उद्देश्य यह संदेश देना है कि गृहिणी का काम आसान नहीं होता। यह धारावाहिक सोमवार से 'जी टीवी' पर शुरू हो गया है।
विज्ञापन