फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   a american tv channel ban in india

भारत में अब नहीं दिखेगा यह अश्लील टीवी चैनल

Fri, 28 Nov 2014 11:29 AM IST
Updated Fri, 28 Nov 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
a american tv channel ban in india

भारत ने 'अश्लील और अभद्र कार्यक्रम' दिखाने के लिए अमरीका के मनोरंजन चैनल कॉमेडी सेंट्रल पर छह दिनों के लिए रोक लगा दी है। सरकार के अनुसार इस चैनल के दो कार्यक्रमों में महिलाओं को 'यौन सामग्री' के रूप में दिखाकर केबल टेलीविज़न नेटवर्क के नियमों का उल्लंघन किया गया है।

विज्ञापन


ये प्रतिबंध मंगलवार की आधी रात से लागू किया गया है। भारत पहले भी महिलाओं को 'अश्लील' तरीक़े से प्रस्तुत करने की वजह से कई अंतरराष्ट्रीय चैनलों पर रोक लगा चुका है।

विज्ञापन

पहले भी लगा था प्रतिबंध

a american tv channel ban in india

2010 में भारत ने फ़ैशन टीवी पर प्रसारित हुए एक शो के दौरान टॉपलेस मॉडल दिखाने के लिए इस चैनल पर 10 दिनों का प्रतिबंध लगाया था। इसी चैनल पर 2007 में भी दो महीने का प्रतिबंध लगा था।

मंत्रालय का कहना है कि स्टैंड अप क्लब और पॉपकॉर्न नाम के कार्यक्रमों में 'अश्लील संवादों और महिलाओं के लिए अपमानजनक व अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया जिससे शालीनता को ठेस पहुंची है।'

2012 में भारत में शुरू किया गया ये चैनल, पिछले साल चार दिनों के लिए प्रसारित नहीं किया गया था। लेकिन इस प्रतिबंध के ख़िलाफ़ की गई अपील के बाद प्रसारण शुरू करने की अनुमति दे दी गई थी।

बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने चैनल पर प्रतिबंध के फ़ैसले को बरक़रार रखा है और चैनल को छह दिनों के लिए प्रसारित न किए जाने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed