फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   90s Hit Indian TV Shows Chacha Chaudhary Shaka Laka Boom Boom Office Office Shaktiman Junior G Ramayan

90s TV Serials: लोगों के दिलों में बसते हैं 90 के दशक के ये शो, देखने के लिए दर्शक छोड़ देते थे काम

Sun, 29 Oct 2023 01:46 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 29 Oct 2023 01:46 PM IST
सार

90 के दशक के इन शोज को देखने के लिए लोगों अपना काम छोड़कर बैठ जाते थे। इस दशक में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए हर तरह के शोज प्रसारित किए गए थे।

विज्ञापन
90s Hit Indian TV Shows Chacha Chaudhary Shaka Laka Boom Boom Office Office Shaktiman Junior G Ramayan
टीवी सीरियल्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज के समय में टीवी पर ढेरों सीरियल आते हैं, जिन्हें देखना लोग पसंद करते हैं। लेकिन अभी भी बहुत से लोग ऐसे हैं, जिनके दिलों में 90 के दशक के शोज बसा करते हैं। वह ऐसा दशक था जिसने लोगों को कुछ ऐसे सुनहरे शोज दिए, जिनकी यादों को मिटा पाना बहुत मुश्किल है। 90 के दशक के इन शोज को देखने के लिए लोगों अपना काम छोड़कर बैठ जाते थे। इस दशक में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए हर तरह के शोज प्रसारित किए गए थे। लिस्ट में शाका-लाका बूम बूम, शक्तिमान और रामायण जैसे कई सीरियल्स का नाम शामिल है। इनकी कहानी धर्म से लेकर जादू से भरी हुई थी। इस रिपोर्ट में हम आपको 90 के दशक के कुछ ऐसे ही पॉपुलर टीवी शोज के बारे में बताने वाले हैं।
विज्ञापन

90s Hit Indian TV Shows Chacha Chaudhary Shaka Laka Boom Boom Office Office Shaktiman Junior G Ramayan
चाचा चौधरी - फोटो : social media
चाचा चौधरी
90 के दशक की मशहूर कॉमिक बुक 'चाचा चौधरी' पर आधारित इसी नाम का टीवी शो लोगों के बीच खूब पॉपुलर था। यह सीरियल कॉमिक बुक की तरह ही छोटे कद वाले अंकल यानी चाचा चौधरी और उनके साथी साबू पर आधारित था। इस शो की दुनिया आज भी दीवानी है। 'चाचा चौधरी' को 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

90s Hit Indian TV Shows Chacha Chaudhary Shaka Laka Boom Boom Office Office Shaktiman Junior G Ramayan
शाका लाका बूम बूम - फोटो : सोशल मीडिया
शाका-लाका बूम बूम
साल 2000 में पहले दूरदर्शन पर और फिर स्टार प्लस पर प्रसारित हुए 'शाका-लाका बूम बूम' ने बच्चों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। शोज में संजू और उसकी जादुई पेंसिल का कमाल देखने को मिला था। इस सीरियल में दिखाई गई वह पेंसिल बाद में बच्चे-बच्चे के हाथ में दिखी थी। यह शो बच्चों का पसंदीदा हुआ करता था और आज के समय में यह हॉटस्टार पर देखने के लिए मौजूद है।
विज्ञापन

90s Hit Indian TV Shows Chacha Chaudhary Shaka Laka Boom Boom Office Office Shaktiman Junior G Ramayan
ऑफिस ऑफिस - फोटो : social media
ऑफिस ऑफिस
पंकज कपूर का हंसी-मजाक से भरा शो 'ऑफिस ऑफिस' लोगों को खूब पसंद आया करता था। इस शो में मस्ती के साथ सरकारी ऑफिस और उसमें फैले भ्रष्टाचार को दिखाया गय था। यह इतना पॉपुलर हुआ था कि इसके ऊपर बाद में एक फिल्म भी बनी थी। इसे आप 'सोनी लिव' पर आज भी देख सकते हैं। 

90s Hit Indian TV Shows Chacha Chaudhary Shaka Laka Boom Boom Office Office Shaktiman Junior G Ramayan
शक्तिमान - फोटो : Social Media
शक्तिमान

90 के दशक में आए टीवी सीरियल 'शक्तिमान' को शायद ही कोई भूल सकता है। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि मुकेश खन्ना का 'शक्तिमान' भारत का पहला सुपरहीरो था। इस सीरियल में सुपरहीरो की कहानी दिखाई गई थी, जो दुश्मनों का खात्मा करता था और बच्चों की नई सीख देता था। यह शो साल 2005 में खत्म हो गया लेकिन इसके किरदार आज भी हम सभी के जहन में याद हैं। शो को देखने के लिए बच्चे खेलना तक छोड़ देते थे। यह प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

90s Hit Indian TV Shows Chacha Chaudhary Shaka Laka Boom Boom Office Office Shaktiman Junior G Ramayan
सोनपरी - फोटो : सोशल मीडिया
सोनपरी
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला यह शो बेहद पॉपुलर सीरियल था। सीरियल देखकर हर बच्चा चाहता था कि उसके पास भी एक सोनपरी हो। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए कई भाषाओं में इस कार्यक्रम का अनुवाद किया गया था। शो में सोनपरी से लेकर आलतू और फ्रूटी से लेकर अप्पी तक सभी किरदारों ने जैसे सभी से दोस्ती कर ली थी। सोनपरी 'यूट्यूब' पर बिल्कुल मुफ्त में देखा जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed