फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Telangana State Anti Narcotics Bureau issues notice to Sai Dharam Tej film Ganja Shankar to change title story

Ganja Shankar: मुश्किलों में घिरी साई धरम तेज की 'गांजा शंकर', एंटी-नारकोटिक्स ब्यूरो ने मेकर्स को भेजा नोटिस

Sun, 18 Feb 2024 10:10 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 18 Feb 2024 10:10 PM IST
सार

साई धरम तेज की फिल्म 'गांजा शंकर' को बड़ा झटका लगा है। फिल्म के निर्माताओं को इसके शीर्षक और कहानी को लेकर कानूनी नोटिस भेजा गया है।

विज्ञापन
Telangana State Anti Narcotics Bureau issues notice to Sai Dharam Tej film Ganja Shankar to change title story
साई धरम तेज - फोटो : Instagram

विस्तार

साउथ सुपरस्टार साई धरम तेज ने 'विरुपक्ष' से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अभिनेता ने अपनी नई फिल्म 'गांजा शंकर' का एलान किया, जिसका निर्देशन संपत नंदी कर रहे हैं। अब अभिनेता की यह फिल्म मुसीबत में घिर चुकी है। हाल ही में फिल्म को बड़ा झटका लगा है। फिल्म के निर्माताओं को इसके शीर्षक और कहानी को लेकर कानूनी नोटिस भेजा गया है।

विज्ञापन


फिल्म के निर्माताओं को मिला नोटिस
दरअसल, तेलंगाना एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो ने निर्माताओं को एक नोटिस जारी किया, जिसमें फिल्म के शीर्षक और कहानी दोनों को बदलने का आग्रह किया गया। कहा गया है कि फिल्म का शीर्षक और इसकी कहानी नशीली दवाओं की खपत और बिक्री का महिमामंडन करती है। साथ ही कहा गया कि यदि निर्माताओं ने बताए गए बदलाव नहीं किए तो इसका नकारात्मक परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा। उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

Vikrant Massey: विधु विनोद चोपड़ा से प्रेरित है वायरस का किरदार, विक्रांत मैसी ने बताईं दोनों के बीच समानताएं
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म के नाम पर आपत्ति
टीएसएनएबी के निदेशक संदीप शांडिल्य ने कहा कि फिल्म के नायक को गांजा व्यापार में शामिल दिखाना, उसके कार्यों का महिमामंडन करना और 'गांजा शंकर' शब्द के उपयोग से दर्शकों, विशेष रूप से युवा लोगों और छात्रों पर हानिकारक प्रभाव पड़ेगा। हम आपसे उम्मीद करते हैं कि आप अपनी फिल्म 'गांजा शंकर' में ऐसे किसी भी दृश्य को रखने से बचेंगे, जहां नशीली दवाओं के गांजा की खपत, बिक्री, तस्करी और आपूर्ति का महिमामंडन किया गया है। आपको इसका प्रचार करने से भी बचना चाहिए, जिनका युवा पीढ़ी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
Hanuman: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर जलवा बिखेरने को तैयार 'हनुमान', जानें दर्शक कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

फिल्म का निर्माण
निर्माता नागा वामसी, साई धरम तेज के साथ मिलकर सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। भीम्स सेसिरोलियो को फिल्म के लिए संगीत निर्देशक के रूप में चुना गया है।
Poonam Pandey: मौत की झूठी खबर वाली पोस्ट हटा पूनम ने दिया नया अपडेट, सोशल मीडिया पर फूट पड़ा लोगों का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed