फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   3 idiots Virus character is inspired by Vidhu Vinod Chopra Vikrant Massey told the similarities between them

Vikrant Massey: विधु विनोद चोपड़ा से प्रेरित है वायरस का किरदार, विक्रांत मैसी ने बताईं दोनों के बीच समानताएं

Sun, 18 Feb 2024 09:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 18 Feb 2024 09:03 PM IST
सार

विक्रांत ने कहा, "विधु विनोद चोपड़ा बहुत जुनूनी हैं। वे आज भी दिन में 16 घंटे काम करते हैं। रात दो बजे  भी अगर वे सोते हैं तो सुबह सात बजे टहलने के लिए उठ जाते हैं।"

विज्ञापन
3 idiots Virus character is inspired by Vidhu Vinod Chopra Vikrant Massey told the similarities between them
विक्रांत मैसी, विधु विनोद चोपड़ा और मनोज शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विक्रांत मैसी के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। हाल  ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 12वीं फेल को बॉक्स ऑफिस  पर जबर्दस्त सफलता हासिल हुई है। बड़े पर्दे के बाद यह फिल्म ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है। फैंस के साथ सेलेब्स ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की है। 

विज्ञापन

Suhani Bhatnagar Death: 'आमिर खान को नहीं थी बेटी की बीमारी की जानकारी', सुहानी भटनागर की मां ने किया खुलासा

विज्ञापन

विधु विनोद चोपड़ा से प्रेरित है वायरस का किरदार

हाल ही में अभिनेता ने फिल्म के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के साथ काम करने के अपने अनुभवों के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 3 इडियट्स में बोमन ईरानी द्वारा निभाया गया वायरस का यादगार किरदार विधु विनोद चोपड़ा के जीवन से प्रेरित था। विक्रांत ने विधु की तुलना वायरस से करते हुए कहा कि वे भी दिन में 16 घंटे काम करते हैं। उनसे तेज चलते हैं और वायरस की तरह उन्हें भी दोपहर की झपकी लेनी पड़ती है।

विक्रांत ने की निर्देशक की तारीफ

विक्रांत ने कहा, "विधु विनोद चोपड़ा बहुत जुनूनी हैं। वे आज भी दिन में 16 घंटे काम करते हैं। रात दो बजे  भी अगर वे सोते हैं तो सुबह सात बजे टहलने के लिए उठ जाते हैं। वे मुझसे भी तेज चलते हैं। उनके घर पर आपको शानदार खाना खाने को मिलता है। उनके घर पर पांच सितारा शेफ हैं। जहां तक मेरी  जानकारी है, पिछले 30 वर्षों से विधु विनोद चोपड़ा को दोपहर की झपकी लेते हैं।"

विज्ञापन

हाल ही में अभिनेता बने हैं पिता

निजी जिंदगी की बात करें तो विक्रांत और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर हाल ही में एक बच्चे के माता-पिता बने हैं। दोनों ने सात साल से अधिक समय तक डेटिंग के बाद 2022 में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था। उन्होंने एकता कपूर निर्मित ब्रोकन बट ब्यूटीफुल (2018) में एक साथ काम किया है।
Suhani Bhatnagar Death: 'आमिर खान को नहीं थी बेटी की बीमारी की जानकारी', सुहानी भटनागर की मां ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed