फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Taylor swift new song the life of a showgirl released know the details

Taylor Swift: टेलर स्विफ्ट का नया एल्बम ‘द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल’ रिलीज, आते ही इंटरनेट पर छाए गाने

Fri, 03 Oct 2025 11:14 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 03 Oct 2025 11:14 AM IST
सार

The Life Of A Showgirl: मशहूर अमेरिकी गायिका-गीतकार टेलर स्विफ्ट का नया गाना ‘द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल’ रिलीज हो गया है।

विज्ञापन
Taylor swift new song the life of a showgirl released know the details
द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल - फोटो : इंस्टाग्राम- @taylorswift

विस्तार

टेलर स्विफ्ट का नया एल्बम 'द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल' गुरुवार देर रात म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाई पर रिलीज हो गया। इस नए एल्बम में कुल 12 गानें रिलीज हुए हैं, जिसका उनके प्रशंसकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। 

विज्ञापन

टेलर स्विफ्ट ने पोस्ट शेयर कर खुद दी जानकारी
सिंगर टेलर स्विफ्ट ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने एल्बम के रिलीज होने की घोषणा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा, "मैं आपको बता नहीं सकती कि इसे आपके साथ साझा करते हुए मुझे कितना गर्व हो रहा है, यह एक ऐसा एल्बम है जो मुझे बिल्कुल सही लगता है।" आगे उन्होंने कहा, "इसे बनाने में मेरी मदद करने के लिए मैं अपने गुरुओं और मित्रों मैक्स और शेलबैक को सदैव धन्यवाद देना चाहूंगी।"

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Taylor Swift (@taylorswift)

 

‘द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल’ एल्बम में ये गाने हैं शामिल
टेलर स्विफ्ट के इस नए एल्बम ‘द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल’ में कुल 12 गानें शामिल हैं। इनके नाम इस प्रकार हैं। 

  1. द फेट ऑफ ओफेलिया
  2. एलिजाबेथ टेलर
  3. ओपेलाइट
  4. फादर फिगर
  5. एलडेस्ट डॉटर
  6. रुईन द फ्रेंडशिप
  7. अक्चुऐली रोमांटिक
  8. विश लिस्ट
  9. वुड
  10. कैंसल्ड
  11. हनी
  12. द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल

यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर में जमकर हुआ हंगामा, अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच क्यों हुई हाथापाई?

इस एल्बम ने बनाया इतिहास
आपको बताते चलें कि ‘द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल’ एल्बम रिलीज होने से पहले ही फैंस ने इसे स्पॉटिफाई पर सबसे अधिक प्री-सेव्ड किया, जो एक रिकॉर्ड बना रहा है। इस एल्बम ने 2024 में रिलीज हुए एल्बम 'द टॉर्चर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट' को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि ‘द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल’ एल्बम आते ही म्यूजिक प्लैटफॉर्म क्रैश हो रहा है, क्योंकि कई लोग इसे सुनने का एक साथ प्रयास कर रहे हैं। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, 1000 से ज्यादा संगीत प्रेमियों ने बताया कि जब उन्होंने टेलर स्विफ्ट के इस एल्बम को प्ले करने की कोशिश की , तो स्पॉटिफाई क्रैश हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed