फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Taylor Swift latest album The Tortured Poets Department made records Read details inside

Taylor Swift: टेलर स्विफ्ट के 'द टॉर्चर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट' का धमाल, एक दिन में इतनी बार सुना गया एल्बम

Sun, 21 Apr 2024 02:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 21 Apr 2024 02:17 PM IST
सार

गायिका टेलर स्विफ्ट का एल्बम द टॉर्चर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट' धमाल मचा रहा है। लोगों को इसके गाने काफी ज्यादा पसंद आ रहे हैं। इसे पहले दिन ही 55.2 करोड़ बार सुना जा चुका है।

विज्ञापन
Taylor Swift latest album The Tortured Poets Department made records Read details inside
टेलर स्विफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अमेरिकी गायिका-गीतकार टेलर स्विफ्ट को वैश्विक स्तर काफी पसंद किया जाता है। कई देशों में उनके फैंस मौजूद हैं। भारत में भी उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल है। अपने गानों के जरिए उन्होंने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उनके नए एल्बम ने भी इस परंपरा को जारी रखते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन

Urfi Javed: लाल गुलाब के गुलदस्ते की तरह सजी उर्फी जावेद, फैंस बोले- आप मेरे लिए इंस्पिरेशन हो

विज्ञापन

रिलीज के पहले दिन ही बनाया रिकॉर्ड

पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट का नया एल्बम 'द टॉर्चर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट' 19 अप्रैल को रिलीज हुआ था। इस एल्बम में कुल 31 गाने हैं। इस एल्बम ने रिलीज के पहले दिन हीं एक बड़ा कीर्तिमान हांसिल कर लिया। इस एल्बम को पहले दिन ही 55.2 करोड़ बार सुना जा चुका है। गायिका के इस एल्बम ने एप्पल म्यूजिक पर रिलीज के पहले दिन सबसे ज्यादा बार सुने जाने का रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही यह अमेजॉन म्यूजिक पर अब तक का सबसे ज्यादा बार सुना जाने वाला एल्बम भी बन गया है। एक म्यूजिक से जुड़ी संस्था के मुताबिक इस एल्बम के एक ट्रैक को औसतन 17.81 मिलियन स्ट्रीम्स मिल रहे हैं।

विज्ञापन

एल्बम में हैं 31 गानें

'द टॉर्चर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट' में 'फोर्टनाइट', 'डॉन बैड', 'सो लॉन्ग', 'लंदन', 'माई बॉय ओनली ब्रेक हिज फैवरिट टॉय्ज', 'बट डैडी आई लव हिम', 'फ्लोरिडा', 'आई कैन डू इट विद ए ब्रोकेन हार्ट', 'हू इज अफ्रैड ऑफ लिटल ओल्ड मी' , 'फ्रेश आउट द स्लैमर', 'गिल्टी ऐज सिन', 'आई कैन फिक्स हिम' , 'द स्मॉलेस्ट मैन हू एवर लिव्ड', आदि गानें शामिल हैं।
Tiger Nageshwar Rao: 'टाइगर नागेश्वर राव' के हिंदी वर्जन ने तोड़े रिकॉर्ड, यूट्यूब पर मिले इतने करोड़ व्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed