फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Taylor Swift became richest female musician in the world surpassing Rihanna know her Total net worth

Taylor Swift: रईसी के मामले में टेलर स्विफ्ट ने रिहाना को दी पटखनी, बनीं दुनिया की सबसे अमीर महिला संगीतकार

Tue, 08 Oct 2024 12:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 08 Oct 2024 12:10 PM IST
सार

संगीत की दुनिया में रिहाना के नाम का सिक्का चलता है। दौलत के मामले में भी वे सबसे आगे रही हैं, लेकिन अब टेलर स्विफ्ट ने उन्हें पीछे धकेल दिया है। टेलर स्विफ्ट दुनिया की सबसे अमीर महिला संगीतकार बन गई हैं।

विज्ञापन
Taylor Swift became richest female musician in the world surpassing Rihanna know her Total net worth
टेलर स्विफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टेलर स्विफ्ट ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। वे अब दुनिया की सबसे रईस संगीतकार बन चुकी हैं। उन्होंने लोकप्रिय पॉप सिंगर रिहाना को पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स के मुताबिक, रिहाना की कुल संपत्ति 1.6 बिलियन डॉलर है। वहीं, रिहाना की नेटवर्थ 1.4 बिलियन डॉलर थी। ऐसे में टेलर स्विफ्ट अब रिहाना से आगे निकल चुकी हैं। टेलर स्विफ्ट ने 34 साल की उम्र में यह इतिहास रच दिया है। 

विज्ञापन

Taylor Swift became richest female musician in the world surpassing Rihanna know her Total net worth
टेलर स्विफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

कहां से होती है सबसे ज्यादा कमाई
स्विफ्ट के रिकॉर्ड तोड़ने वाले एरास टूर ने उन्हें 2023 में अरबपति का दर्जा दिलाया। फोर्ब्स के मुताबिक, स्विफ्ट की संपत्ति का 600 मिलियन डॉलर Tour इनकम और रॉयल्टी से आता है। वहीं, 600 मिलियन डॉलर उनके म्यूजिक एल्बम की लागत से और 125 मिलियन डॉलर रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट से आता है। ऐसा कहा जाता है कि टेलर स्विफ्ट ने 2023 में अकेले स्पॉटिफाई स्ट्रीमिंग से 100 मिलियन डॉलर की रॉयल्टी हासिल की है, जो उन्हें उनके 2022 के एल्बम 'मिडनाइट्स' और 2023 में 1989 के एल्बम के कारण मिली।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Taylor Swift (@taylorswift)

विज्ञापन
विज्ञापन

Taylor Swift became richest female musician in the world surpassing Rihanna know her Total net worth
टेलर स्विफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

दोबारा रिलीज किए थे एल्बम
टेलर स्विफ्ट ने एलान किया था कि वे 2019 में अपने एल्बम फिर से रिलीज करेंगी। इसका मतलब है कि उनके पास अपने काम का पूरा कंट्रोल है। तब से, स्विफ्ट ने अपने चार एल्बम फिर से रिलीज किए हैं और ये एल्बम हैं- 'फियरलेस, 'रेड', 'स्पीक नाउ' और '1989' । टेलर स्विफ्ट ने पूरी तरह से नया कंटेंट भी पेश किया। उन्होंने इस साल अप्रैल में 'द टॉर्चर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट' नाम की एक एल्बम जारी की, जो यूनाइटेड स्टेट्स में उनकी सबसे लंबे समय तक चलने वाली नंबर 1 एल्बम बन गई। यह लगातार 14 हफ्ते तक टॉप पर रही। 
Alia Bhatt: 'इंशाअल्लाह' के बंद होने पर खूब रोई थीं आलिया भट्ट, कर लिया था लॉक, संजय लीला भंसाली ने कही ये बात

विज्ञापन

Taylor Swift became richest female musician in the world surpassing Rihanna know her Total net worth
टेलर स्विफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

टेलर स्विफ्ट के माता-पिता और उम्र
टेलर स्विफ्ट का जन्म 13 दिसंबर, 1989 को पेंसिल्वेनिया में हुआ था। कहा जाता है कि उनका नाम सिंगर जेम्स टेलर के नाम पर रखा गया है। इन्होंने 2004 में अपने करियर की शुरुआत कर दी थी और 2023 में ही वे अरबपति बन चुकी थीं। अब इस साल वे सबसे अमीर महिला संगीतकार बन गई हैं। सोशल मीडिया पर भी टेलर की खूब लोकप्रियता है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 283 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
Gauri Khan Birthday: शाहरुख की पत्नी गौरी को फराह खान ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझी कीं अनदेखी तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed