Taylor Swift: पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट-जो एल्बिन ने डेटिंग के छह साल बाद राहें कीं जुदा, फैंस का टूटा दिल
अब हाल ही में, हॉलीवुड से एक खबर आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि हॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक टेलर स्विफ्ट और उनके बॉयफ्रेंड एल्विन एक दूसरे से अलग हो गए हैं। इस खबर ने फैंस को काफी निराश कर दिया है।
विस्तार
बॉलीवुड की तरह हॉलीवुड की खबरों का भी दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। खबर चाहे फिल्म की हो, कपल की हो या फिर ब्रेकअप की कहानी पर बनी हो, दर्शक एक अच्छी कहानी का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब हॉलीवुड से एक खबर आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि हॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक टेलर स्विफ्ट और उनके बॉयफ्रेंड एल्विन एक दूसरे से अलग हो गए हैं। इस खबर ने फैंस को काफी निराश कर दिया है।
टेलर और एल्विन ने तोड़ा अपना रिश्ता
हाल ही में, हॉलीवुड के चहेते कपल टेलर स्विफ्ट और एल्विन ने अपना छह साल पुराना रिश्ता खत्म कर दिया है। खबरों की मानें को इस कपल ने पिछले साल ही गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी, लेकिन इसके बावजूद दोनों की शादी अमेरिका में वैध नहीं मानी गई थी। अब दोनों ने यह साफ कर दिया है कि अब उनका रिश्ता खत्म कर दिया है।
Salman Khan: मैंने प्यार किया में सलमान ने इस स्टार को किया था रिप्लेस, वर्षों बाद प्रोसेनजीत चटर्जी का खुलासा
छह साल से कर रहे थे एक-दूसरे को डेट
गौरतलब है कि पिछले साल टेलर स्विफ्ट ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते पर बात करते हुआ कहा था, 'अगर आप लैवेंडर जोन में थे तो इसका मतलब है कि आप उस प्यार की चमक में थे। मैंने सोचा कि यह बहुत सुंदर था। मुझे लगता है जब आप इस लैवेंडर कलर वाली दुनिया में होते हैं तो आप कुछ भी कर सकते हैं वहीं रहो और लोगों को तुम्हें जो भी कहना है कहने दो।'
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' में दिखेगा सामंथा रुथ प्रभु के 'ऊ अंटावा' का रीप्राइज वर्जन? डीएसपी ने दिया ऐसा रिएक्शन
वीडियो की शूटिंग में बिजी हैं टेलर
आपको बता दें कि टेलर स्विफ्ट अभी दुनिया के सबसे लोकप्रिय सिंगर्स की लिस्ट में शुमार हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनके वीडियोज वायरल होते रहते हैं। टेलर के इंस्टाग्राम हैंडल पर 253 मिलियन फॉलोअर्स हैं। खबरों की मानें तो फिलहाल, टेलर लिवरपूल में 'विजिलेंटे शिट' के वीडियो को शूट कर रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ जिसमें टेलर लॉटनर और जॉय किंग हैं।