फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tamil Nadu CM MK Stalin felicitates Oscar winner The Elephant Whisperers director Kartiki Gonsalves

Kartiki Gonsalves: ऑस्कर के बाद 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को देश में मिला यह बड़ा सम्मान, फैंस में खुशी की लहर

Tue, 21 Mar 2023 11:35 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 21 Mar 2023 11:35 AM IST
सार

अब हाल ही में, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई में ऑस्कर विजेता 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' के निदेशक कार्तिकी गोंसाल्वेस को सम्मानित किया है।

विज्ञापन
Tamil Nadu CM MK Stalin felicitates Oscar winner The Elephant Whisperers  director Kartiki Gonsalves
एलिफेंट व्हिस्परर्स - फोटो : social media

विस्तार

कार्तिकी गोंसाल्वेस के निर्देशन में बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म  'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने ऑस्कर जीत कर पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन कर दिया है। यह केवल मेकर्स ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। इस कैटेगरी में ‘हॉलआउट’, ‘हाउ डू यू मेजर ए ईयर?’, ‘द मार्था मिशेल इफेक्ट’ और स्ट्रेंजर एट द गेट’ जैसी शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्में शामिल हुई थीं, लेकिन ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने सभी को मात दे दी। अब हाल ही में, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई में ऑस्कर विजेता 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' के निदेशक कार्तिकी गोंसाल्वेस को सम्मानित किया है।

विज्ञापन

डॉक्यूमेंट्री की कहानी

आपको बता दें कि इस डॉक्यूमेंट्री की कहानी में टाइगर रिजर्व के  एलिफेंट कैंप का सीन दिखाया गया है। हाथी से बोमन और बेली बातें करते हैं। यह फिल्म देख पश्चिम के लोग चकित हैं कि इंसान जानवर से कैसे बात कर सकता है। यह डॉक्यूमेंट्री भारत की पुरानी परंपरा को दिखाता है, जिसमें इंसान और जानवर के एक करीबी रिश्ते को दिखाया गया है। इंसान और एक जानवर के भावनात्मक रिश्ते को पर्दे पर देख लोगों के आंसू निकल पड़ते हैं।
 

#WATCH | Tamil Nadu CM MK Stalin felicitates Oscar-winner The Elephant Whisperer's director, Kartiki Gonsalves, in Chennai pic.twitter.com/mNhmiixEbx

— ANI (@ANI) March 21, 2023 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनियाभर में  किया गया सम्मानित
कार्तिकी गोंसाल्वेस को इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए उन्हें दुनियाभर में सम्मानित किया जा रहा है।  'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' में हाथी के झुंड से बिछड़े हुए एक हाथी के बच्चे 'रघु' की एक कहावत के साथ मानवीय संवेदनाओं की कहानी है। इसी को देखते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने भी अपनी तरफ से कार्तिकी गोंसाल्वेस को पूरे प्रदेश के सामने सम्मानित किया है और उनका हौसला बढ़ाया है।

Anupam Kher: सतीश कौशिक की मौत को लेकर उठ रही अफवाहों पर अनुपम खेर सख्त, बोले- बंद कर दें यह सब

विज्ञापन

तामिलनाडु मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने निर्देशिका को किया सम्मानित 
बता दें कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने निर्देशिका कार्तिकी गोंसाल्वेस को एक शॉल और एक ट्रॉफी से सम्मानित किया। यह वीडियो ट्विटर समेत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस कार्तिकी की तारीफ करते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस फिल्म ने जानवरों के प्रति इंसानों की भावनाओं को केंद्र में लाकर इसे लोगों में दोबारा जागृत कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed