फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tamannaah Bhatia upcoming high-voltage spiritual thriller Film Odela 2 will be dubbed in Hindi too

Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया के फैंस की बल्ले-बल्ले, अभिनेत्री की फिल्म 'ओडेला 2' को लेकर आया नया अपडेट

Sun, 20 Oct 2024 01:12 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 20 Oct 2024 01:12 AM IST
सार

तमन्ना भाटिया एक मशहूर अभिनेत्री हैं, जिन्हें साउथ से लेकर हिंदी राज्यों में भी काफी पसंद किया जाता है। उत्तर भारत में अभिनेत्री की लोकप्रियता को देखते हुए उनकी आगामी फिल्म 'ओडेला 2' को लेकर निर्माताओं ने एक बड़ा फैसला लिया है। 
 

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia upcoming high-voltage spiritual thriller Film Odela 2 will be dubbed in Hindi too
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम @tamannaahspeaks

विस्तार

तमन्ना भाटिया एक मशहूर भारतीय अभिनेत्री हैं, जो साउथ के अलावा हिंदी फिल्मों में भी अभिनय करती हैं। वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ओडेला 2' को लेकर व्यस्त हैं। ये फिल्म एक हाई-वोल्टेज आध्यात्मिक थ्रिलर होने वाली है। फिल्म में तमन्ना बेहद अलग अवतार में नजर आने वाली है। वह इस फिल्म में शिवशक्ति नामक एक नागा साध्वी का किरदार निभाएंगी। हाल में ही फिल्म के निर्माण की औपचारिकताएं पूरी की गई हैं। वर्तमान में फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन चल रहा है। अब इस फिल्म पर नया अपडेट आया है। 

विज्ञापन


हिंदी में भी डब होगी तमन्ना की  'ओडेला 2'
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म को लेकर आए एक नवीनतम अपडेट के अनुसार 'ओडेला 2' को हिंदी में भी डब किया जाएगा। फिलम को मूल भाषा तेलुगु के साथ-साथ पूरे भारत में रिलीज किया जाएगा। तमन्ना भाटिया एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनके फैंस पूरे देश भर में हैं और वो लगातार साउथ के अलावा हिंदी फिल्मों में भी नजर आती रही हैं। इस वजह से उनके हिंदी फैंस के लिए ये खबर काफी उत्साह बढ़ाने वाली है। 'ओडेला 2' की शुरुआत हिंदी बेल्ट में पूरी तरह से तमन्ना के स्टारडम पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)

विज्ञापन
विज्ञापन


Jolly LLB 3: करण जौहर ने अक्षय कुमार से किया 'जॉली एलएलबी 3' की रिलीज डेट बदलने का आग्रह? यह फिल्म बनी वजह
'कंतारा' फेम अजनीश लोकनाथ दे रहे हैं संगीत
तमन्ना भाटिया की इस फिल्म से अभिनेत्री के फैंस को काफी उम्मीदें हैं। हाल में ही फिल्म के सेट से अभिनेत्री ने अपनी तस्वीर साझा की थी, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। फिल्म में तमन्ना के अलावा हेबाह पटेल, लोकप्रिय चरित्र कलाकार मुरली शर्मा, 'केजीएफ' फेम वशिष्ठ सिम्हा और अन्य कई कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्माण लोकप्रिय निर्देशक संपत नंदी द्वारा किया जा रहा है। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन अशोक तेजा कर रहे हैं। 'कंतारा' फेम अजनीश लोकनाथ फिल्म में संगीत दे रहे हैं।
Krystle Dsouza: निया शर्मा को लेकर ये क्या बोल गईं क्रिस्टल डिसूजा, कहा- वो एक ऐसी लड़की है, जो..
स्त्री 2 और वेदा में भी आ चुकी हैं नजर
तमन्ना भाटिया हाल ही में रिलीज़ हुई ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमेडी, 'स्त्री 2' में अपने शानदार स्पेशल डांस नंबर 'आज की रात' से काफी वाहवाही बटोरी है। इस गाने में अपने डांस और भाव से अभिनेत्री ने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया था। इस फिल्म में वह एक कैमियो करती नजर आईं, जिसमें उनके किरदार का नाम शमा रखा गया था। 'स्त्री 2' की बात करें, तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इसके अलावा वो बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' में भी एक कैमियो करती नजर आईं थीं। 
Sky Force: इस दिन दस्तक देगी अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स', फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट से भी उठा पर्दा!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed