फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tamannaah Bhatia rumored boyfriend Vijay Varma congratulates her on Aranmanai 4 success

Aranmanai 4: 'अरनमनई 4' में तमन्ना के अभिनय के मुरीद हुए विजय वर्मा, रूमर्ड गर्लफ्रेंड की तारीफों के बांधे पुल

Sun, 05 May 2024 03:42 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 05 May 2024 03:42 PM IST
सार

तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना की फिल्म 'अरनमनई 4' दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। फिल्म में तमन्ना के अभिनय को लेकर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय वर्मा ने दिल खोलकर तारीफ की है।

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia rumored boyfriend Vijay Varma congratulates her on Aranmanai 4 success
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हॉरर कॉमेडी फिल्म 'अरनमनई 4' 3 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने अहम भूमिका निभाई है। रिलीज के बाद से ही फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। पहले दिन 4.65 करोड़ की कमाई से खाता खोलने वाली इस मूवी ने दूसरे दिन इससे भी ज्यादा नंबर्स में कमाई की। 'अरनमनई 4' ने दूसरे दिन 6.25 करोड़ का बिजनेस किया है। इससे फिल्म का टोटल कलेक्शन 10.90 करोड़ का हुआ है। यह फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म में राशी खन्ना और तमन्ना भाटिया के लाजवाब अभिनय के सभी लोग कायल हो गए हैं। अब इस फिल्म में तमन्ना के अभिनय को लेकर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन


विजय वर्मा का स्पेशल पोस्ट
तमन्ना भाटिया की फिल्म 'अरनमनई 4' को लेकर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड और अभिनेता विजय वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इस पोस्ट में विजय ने तमन्ना की एक्टिंग के तारीफों के पुल बांध दिए हैं। विजय ने 'अरनमनई 4' का एक स्क्रीशॉट लगाया है साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''शानदार प्रतिक्रिया मिलने के लिए बहुत बधाई... यूं ही काम करते रहो... अरनमनई 4।''
विज्ञापन




फिल्म अरनमनई की चौथी किस्त है 'अरनमनई 4' 
फिल्म 'अरनमनई 4' से पहले 2021 में रिलीज हुई 'अरनमनई 3' को दर्शकों ने पसंद किया था। कहानी उस व्यक्ति की है, जो भूतिया हवेली में होने वाली चीजों से अनजान और परेशान एक गुत्थी को सुलझाने के लिए आया है। फिल्म में तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना के अलावा संतोष प्रताप, रामचंद्र राजू, कोवई सरला, योगी बाबू अहम भूमिका में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का अफेयर
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियां में बने रहते हैं। सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' से काफी पहले से ही उनके अफेयर की खबरें आने लगी थीं। एक इंटरव्यू के दौरान विजय वर्मा ने बताया था कि उनकी और तमन्ना की लव स्टोरी 'लस्ट स्टोरीज 2' के बाद शुरू हुई थी। विजय वर्मा ने यह भी बताया था कि 'लस्ट स्टोरीज 2' के बाद वह पहली डेट पर कब गए थे। दोनों के अफेयर के चर्चे तब शुरू हुए थे, जब गोवा में न्यू ईयर पार्टी से उनके किसिंग की तस्वीरें सामने आई थीं। तभी से उनके अफेयर की चर्चा शुरू हो होने लगी थी, जिन्हें तब और हवा मिली जब 'लस्ट स्टोरी 2' के लिए विजय और तमन्ना के नाम की घोषणा की गई थी।


Janhvi Kapoor: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की शूटिंग शुरू, पोस्ट शेयर कर जान्हवी कपूर ने दी हिंट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed