फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Disha Vakani aka Daya Ben rejects Bigg Boss 18 offer

Disha Vakani: ...तो क्या दयाबेन ने ठुकरा दिया 'बिग बॉस 18' का प्रस्ताव? इतने करोड़ रुपये की हुई थी पेशकश

Fri, 04 Oct 2024 10:48 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 04 Oct 2024 10:48 AM IST
सार

पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा तेज है कि इस बार 'बिग बॉस 18' में दिशा वकानी रौनक लगाएंगी। लेकिन, अब ताजा अपडेट यह बताई जा रही है कि अभिनेत्री ने इस बार भी शो का ऑफर ठुकरा दिया है।

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Disha Vakani aka Daya Ben rejects Bigg Boss 18 offer
दिशा वकानी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' जल्द शुरू होने जा रहा है। एक बार फिर अपने पसंदीदा शो के लिए दर्शक उत्साहित हैं। साथ ही इस बार हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों के बारे में जल्द से जल्द जानकारी चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन यानी अभिनेत्री दिशा वकानी भी इस बार शो का हिस्सा बनेंगी। लेकिन, अब नई रिपोर्ट्स में इस तरह के दावों को खारिज किया जा रहा है। कहा  जा रहा है कि दिशा ने मेकर्स का करोड़ों का ऑफर ठुकरा दिया है।

विज्ञापन

CTRL Screening: अनन्या की फिल्म देखने पहुंचे स्टारकिड्स, आर्यन-सुहाना खान से लेकर अलीजेह तक सबने बढ़ाई रौनक
विज्ञापन


इस बार भी ठुकरा दिया ऑफर
पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा तेज है कि इस बार 'बिग बॉस 18' में दिशा वकानी रौनक लगाएंगी। लेकिन, अब ताजा अपडेट यह बताई जा रही है कि अभिनेत्री ने इस बार भी शो का ऑफर ठुकरा दिया है। बिग बॉस के मेकर्स काफी समय से दिशा वकानी को अपने शो का हिस्सा बनाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन दिशा हर बार बिग बॉस का प्रस्ताव ठुकरा देती हैं। इस बार भी निर्माताओं ने उन्हें अच्छी खासी रकम के साथ शो का ऑफर दिया। लेकिन, कहा जा रहा है कि उन्होंने इस बार भी यह ऑफर ठुकरा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Deepika Padukone: मां बनने के बाद पहली बार सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराएंगी दीपिका, इस मौके को बनाएंगी खास

कितनी रकम हुई ऑफर?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिशा वकानी को इस बार भी मेकर्स ने अप्रोच किया है। उन्हें कोई छोटी मोटी नहीं, बल्कि 65 करोड़ रुपये की रकम की पेशकश की गई। लेकिन, बताया जा रहा है कि इस बार भी दिशा वकानी ने शो का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। हालांकि, अभी मेकर्स या अभिनेत्री की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Box Office Report: सातवें ही दिन थम गई 'देवरा' की रफ्तार, 50 दिन बाद भी 'स्त्री 2' में दम बरकरार

होस्ट की कुर्सी संभाल रहे सलमान खान
'बिग बॉस 18' सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं। पहले कयास लगाए गए थे कि भाईजान इस बार शो होस्ट नहीं करेंगे, जिससे दर्शक काफी निराश हुए। लेकिन, अब यह साफ हो चुका है कि इस बार भी होस्ट की कुर्सी सलमान खान ही संभाल रहे हैं। शो का प्रीमियर रविवार 6 अक्तूबर से होगा।
Mallika Sherawat: 'हीरो ने आधी रात में बेडरूम में घुसने की कोशिश की', छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं मल्लिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed