फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actor Dilip Joshi massive fight with producer Asit Modi for leave reports

TMKOC: 'तारक मेहता' छोड़ देंगे 'जेठालाल'? सेट पर झगड़े के बीच दिलीप जोशी ने पकड़ा असित मोदी का कॉलर, दे डाली धमकी

Mon, 18 Nov 2024 05:54 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 18 Nov 2024 05:54 PM IST
सार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मुख्य अभिनेता दिलीप जोशी और निर्माता असित मोदी के बीच शो के सेट पर तीखी बहस हो गई है, जो काफी हद तक आगे बढ़ गई।

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actor Dilip Joshi massive fight with producer Asit Modi for leave reports
दिलीप जोशी-असित मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इन दिनों अपनी कहानी के साथ-साथ कुछ विवादों को लेकर भी चर्चा में बना हुआ है। कई कलाकार शो छोड़ चुके हैं और साथ ही निर्माताओं पर मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप लगा चुके हैं। इस बीच अब बड़ी खबर सामने आ रही हैं कि शो के मुख्य कलाकार दिलीप जोशी और असित मोदी के बीच भी लड़ाई हो गई है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन

इस वजह से हुई लड़ाई
अभिनेता दिलीप जोशी और निर्माता असित मोदी के बीच कथित तौर पर उनके शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट पर तीखी बहस हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता उनसे अपनी छुट्टियों के बारे में बात करने की कोशिश कर रहे थे, जब निर्माता ने कथित तौर पर बातचीत को टालने का प्रयास किया और इससे दिलीप नाराज हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलीप का भड़का गुस्सा
एक रिपोर्ट में बताया गया कि कैसे पूरी घटना सामने आई, जिसमें दिलीप ने तीखी बहस के दौरान असित का कॉलर भी खींचा। सूत्र ने कहा कि  अभिनेता को तब अपमानित महसूस हुआ, जब असित उनसे बात करने के बजाय अभिनेता कुश शाह से मिलने चले गए, जिन्होंने शो पर अपना आखिरी शूट खत्म किया था।

विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं दोनों के बीच लड़ाई
सूत्र के हवाले से जानकारी दी गई कि दिलीप जोशी बहुत गुस्सा हो गए और दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। दिलीप जी ने असित मोदी का कॉलर भी पकड़ लिया और शो छोड़ने की धमकी दी। हालांकि, असित भाई ने उन्हें शांत कर दिया। हमें नहीं पता कि दोनों ने अपने मतभेद कैसे सुलझाए। सूत्र ने यह भी बताया कि अभिनेता का असित मोदी के साथ पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है। कथित तौर पर दोनों के बीच शो के हांगकांग शेड्यूल के दौरान भी झगड़ा हुआ था और अभिनेता गुरुचरण सिंह सोढ़ी ने उस समय स्थिति को सुलझाने में मदद की थी, जो अब शो का हिस्सा नहीं हैं।

कई कलाकार कर चुके हैं शिकायत
इस बीच, शो छोड़ने वाले कई कलाकारों ने निर्माता के व्यवहार को लेकर शिकायत की है। उनमें से कुछ ने तो उत्पीड़न और वेतन रोकने के लिए उनके खिलाफ कानूनी मामला भी दर्ज कराया है। शो में जेठालाल गढ़ा की भूमिका निभाने वाले दिलीप जोशी 16 साल से इस शो से जुड़े हुए हैं। उन्हें इस किरदार में उनके प्रदर्शन के लिए बेहद पसंद किया जाता है, जो अब लोकप्रिय संस्कृति का हिस्सा बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed