फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   swara bhasker father in law brain haemorrhage surgery family requests prayers and privacy

Swara Bhasker: स्वरा भास्कर के ससुर को हुआ ब्रेन हेमरेज, तुरंत करानी पड़ी सर्जरी; एक्ट्रेस ने मांगी दुआएं

Sun, 30 Nov 2025 06:00 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 30 Nov 2025 06:00 PM IST
सार

Swara Bhaskar Father in Law Brain Hemorrhage: अभिनेत्री स्वरा भास्कर के ससुर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके ससुर को ब्रेन हेमरेज हुआ जिसके चलते इमरजेंसी में उन्हें भर्ती कराना पड़ा।

विज्ञापन
swara bhasker father in law brain haemorrhage surgery family requests prayers and privacy
स्वरा भास्कर - फोटो : एक्स

विस्तार

अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों कठिन दौर से गुजर रही हैं। रविवार शाम उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की कि उनके ससुर को अचानक ब्रेन हेमरेज हुआ, जिसके बाद तुरंत सर्जरी करनी पड़ी। अभिनेत्री ने परिवार की ओर से सभी से दुआओं की अपील की है और इस मुश्किल समय में निजता की मांग भी की है।
विज्ञापन


स्वरा भास्कर ने साझा किया पोस्ट
स्वरा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट साझा करते हुए लिखा कि रात में उनके ससुर की तबीयत बिगड़ी और अगली ही सुबह ऑपरेशन करना पड़ा। उन्होंने बताया कि वह और उनके पति फहद अहमद पिछले कई घंटों से अस्पताल में हैं और आने वाले दिनों में किसी भी काम से उपलब्ध नहीं रहेंगे। स्वरा ने अपने संदेश में केवल इतना कहा- 'कृपया अंकल को अपनी दुआओं में रखें।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)




परिवार ने मांगी निजता
स्वरा ने अपने पोस्ट में यह भी स्पष्ट किया कि परिवार इस समय अत्यंत संवेदनशील दौर से गुजर रहा है, इसलिए वे किसी भी प्रकार की अटकलों या अतिरिक्त पूछताछ से बचने की अनुरोध करती हैं। हालांकि उन्होंने सर्जरी के बाद की स्थिति के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी, लेकिन उनका संदेश यह दर्शाता है कि परिस्थिति गंभीर है और पूरा परिवार उनके स्वास्थ्य लाभ की उम्मीद कर रहा है।

शादी से लेकर निजी जीवन तक रहा सादा
स्वरा और फहाद ने फरवरी 2023 में कोर्ट मैरिज की थी। दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा काफी हद तक सार्वजनिक नजरों से दूर रखा है। अक्टूबर 2023 में दोनों एक बेटी राबिया के माता-पिता बने। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ छोटी-छोटी खुशियां साझा करती रही हैं।

रियलिटी शो बना स्वरा की वापसी का रास्ता
लंबे ब्रेक के बाद स्वरा हाल ही में रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में दिखाई दीं। उन्होंने बताया था कि यह उनका डेढ़ साल बाद पहला ऑन-कैमरा प्रोजेक्ट था। स्वरा ने एक पोस्ट में खुलासा किया था कि शूट का समय मैनेजेबल होने और माहौल हल्का-फुल्का होने के कारण उन्होंने शो को चुना। शुरुआत में उन्होंने शो को लेकर संदेह जताया था, लेकिन बाद में उन्होंने अनुभव को बेहद आनंददायक बताया। शो में उनके साथ कई और सेलेब्रिटी कपल्स शामिल हुए थे, जिनमें से रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की।

फिल्मों से भी रहीं दूर
रियलिटी शो से पहले स्वरा को 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘जहां चार यार’ में देखा गया था। वक्त के साथ उन्होंने स्क्रीन से दूर रहकर अपनी निजी जिंदगी और परिवार को प्राथमिकता दी। फिलहाल स्वरा और फहद अपने ससुर के इलाज पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। उनका परिवार इस कठिन घड़ी में सदस्यों की देखभाल और साथ निभाने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed