Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   swara bhasker domestic helper calls her bhendi actress revealed on pati patni aur panga

Swara Bhaskar: स्वरा भास्कर की हाउस हेल्प निकली सबसे बड़ी ट्रोलर, एक्टर के खुलासे के बाद मुनव्वर ने ली चुटकी

Tue, 05 Aug 2025 06:00 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 05 Aug 2025 06:00 PM IST
सार

Pati, Patni Aur Panga: शो पति, पत्नी और पंगा के हालिया एपिसोड में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी हाउस हेल्प को लेकर बड़ा खुलासा किया। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी हाउस हेल्प उन्हें क्या कहकर बुलाती हैं जिसके बाद सभी जोर-जोर से हंसने लगे।

विज्ञापन
swara bhasker domestic helper calls her bhendi actress revealed on pati patni aur panga
स्वरा भास्कर - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर हमेशा अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। उनके दिए हुए बयान और सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने खुद के बारे में एक ऐसी बात बताई जिसे सुनकर हर कोई जोर-जोर से हंसने लगा। दरअसल रिएलिटी शो पति, पत्नी और पंगा में स्वरा ने बताया कि उनकी हाउस हेल्प जयश्री सिर्फ उनके घर के काम ही नहीं करती बल्कि उन्हें हर एक मुद्दे पर सलाह भी देती है। 
विज्ञापन


स्वरा की हाउस हेल्प के साथ बॉन्डिंग
स्वरा और उनके पति फहाद अहमद इन दिनों रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा में नजर आ रहे हैं। शो में जब प्रतिभागियों को अपने घरेलू सहायकों से दर्शकों को मिलवाने का मौका मिला, तो स्वरा ने बड़े ही चाव से जयश्री का परिचय कराया। उन्होंने बताया कि जयश्री उनके साथ उनकी शादी से पहले से हैं और अब तो वो उनके जीवन की लगभग हर बात जानती हैं- यहां तक कि फहाद से भी ज्यादा।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Edits Only Reality Show (@paglu.axel)

विज्ञापन
विज्ञापन



ये खबर भी पढ़ें: War 2: 'वॉर 2' के रिलीज से पहले जूनियर एनटीआर और ऋतिक में छिड़ी जंग, जानें क्यों दिया एक दूसरे को चैलेंज


स्वरा को भेंडी बुलाती है हाउस हेल्प
इसके बाद स्वरा ने हंसी-हंसी ने खुलासा किया कि जयश्री उन्हें ना 'मैम' कहती हैं, ना 'स्वरा' और ना ही 'दीदी'। वो सीधे कहती हैं, 'ऐ भेंडी!' और मजे की बात ये कि खुद स्वरा को भी नहीं पता ये गाली है या कोई प्यार भरा ताना। स्वरा ने आगे बताया कि अगर कोई उनसे पूछ ले कि आज काम पर क्यों नहीं आईं, तो भी उन्हें सीधा जवाब नहीं मिलता। 

इतना ही नहीं, जयश्री के पास जवाबों की पूरी फौज है। एक बार जब स्वरा ने पूछा कि छुट्टी क्यों चाहिए, तो पलटकर जवाब आया- 'तू अपने आशिक के साथ जाती है, मैं कुछ पूछती हूं क्या?' इस दौरान शो में मौजूद बाकी सभी कंटेस्टेंट्स काफी शॉक्ड हो गए और जोर-जोर से हंसने लगे। 

मुनव्वर फारूकी ने ली चुटकी 
कॉमेडियन और शो के होस्ट मुनव्वर फारूकी भी इस कहानी पर चुटकी लेने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, 'स्वरा को ट्विटर की इतनी आदत हो गई है, कि घर में भी ट्रोल रख लिया है!' वहीं फहाद ने भी हंसते हुए बताया कि स्वरा ने जयश्री से इजाजत लेकर ही उनके साथ डेटिंग शुरू की थी। बता दें पति पत्नी और पंगा शो में जहां रिश्तों की परीक्षा होती है, वहीं स्वरा और जयश्री भी अपने प्यार का इम्तिहान देने के लिए शो में आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed