फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Surya was going through bad phase before Soorarai Pottru fell in love with cinema again because of the film

Suriya: 'सोरारई पोटरु' से पहले खराब दौर से गुजर रहे थे एक्टर सूर्या, फिल्म के कारण हुआ सिनेमा से फिर प्यार

Wed, 23 Oct 2024 12:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 23 Oct 2024 12:17 PM IST
सार

साउथ एक्टर सूर्या इन दिनों अपनी फिल्म 'कुंगवा' का प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में सूर्या के साथ बॉबी देओल भी जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान सूर्या ने अपने करियर के खराब दौर के बारे में बात की। 

विज्ञापन
Surya was going through bad phase before Soorarai Pottru fell in love with cinema again because of the film
कंगुवा - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsuriya

विस्तार

दक्षिण भारतीय फिल्मों में एक्टर सूर्या बाकी कलाकारों की तरफ एक्शन फिल्में तो करते ही हैं, साथ ही वह दर्शकों को अलग किस्म की फिल्में देने के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसा इसलिए है कि वह बतौर कलाकार दर्शकों को अच्छा सिनेमा दिखाना चाहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'कंगुवा' के बारे में, अपने करियर के खराब दौर और उस फिल्म के बारे में बात की जिसने उन्हें सिनेमा से दोबारा प्यार करना सीखा दिया। 

विज्ञापन

प्रासंगिक बने रहने के लिए कोशिश करते रहे
सूर्या साउथ की फिल्मों में लगातार काम कर रहे थे। दर्शकों को उनकी फिल्में खूब भाती थीं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब उनके करियर में खराब समय शुरू हुआ। खुद को फिल्मों में प्रासंगिक बनाए रखने के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ रही थी लेकिन मनचाहा परिणाम नहीं मिला रहा था। वह समझ नहीं पा रहे थे कि कैसी फिल्में करें जिससे दर्शक उन्हें फिर से पहले जैसा प्यार दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Surya was going through bad phase before Soorarai Pottru fell in love with cinema again because of the film
सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया

'सोरारई पोटरु' ने निकाला खराब दौर से बाहर
करियर के खराब दौर में सूर्या काफी निराश हो गए थे लेकिन फिर उनके पास फिल्म 'सोरारई पोटरु'  का ऑफर आया। यह फिल्म सुपरहिट हुई। इस फिल्म के बारे में सूर्या कहते हैं, 'फिल्म 'सोरारई पोटरु' से पहले मेरे करियर में काफी खराब समय चल रहा था। लेकिन इस फिल्म ने मेरी इमेज को बदल कर रख दिया, साथ ही इसके कारण मुझे दोबारा सिनेमा से प्यार हो गया। 

विज्ञापन

अब कुंगवा में मचाएंगे धमाल 
सूर्या अब अपने करियर से काफी खुश हैं। उन्हें इस बात की भी खुशी है कि वह दर्शकों को अलग तरह का सिनेमा दिखा रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'कुंगवा' भी ऐसी ही फिल्म साबित होने वाली है। इस फिल्म में वह बॉबी देओल के साथ धमाकेदार एक्शन करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म को लगभग सात देशों और भारत के कई हिस्सों में फिल्माया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed