फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Suriya visits tirupati temple to take blessings with his family video viral on social media

Suriya: पत्नी ज्योतिका और बच्चों संग एक्टर सूर्या ने तिरुपति मंदिर के किए दर्शन, वीडियो आया सामने

Mon, 04 Aug 2025 11:50 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 04 Aug 2025 11:50 AM IST
सार

Suriya Visits Tirupati Temple: आज सोमवार के दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साउथ अभिनेता सूर्या अपने पूरे परिवार के साथ तिरुपति मंदिर के दर्शन के लिए जाते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
Suriya visits tirupati temple to take blessings with his family video viral on social media
सूर्या और ज्योतिका - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के चर्चित कपल सूर्या और ज्योतिका को साथ में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। हाल ही में दोनों एक्टर्स का जैसे ही एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, वो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा गया कि अभिनेता अपने पूरे परिवार के साथ सोमवार सुबह तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। 

विज्ञापन

परिवार संग किया दर्शन
वायरल हो रहे वीडियो को अभिनेता सूर्या के फैन क्लब द्वारा शेयर किया गया है। इसमें एक्टर अपनी पत्नी ज्योतिका और बच्चों दीया और देव के साथ सोमवार सुबह तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन करने हेतु पहुंचे हुए दिख रहे हैं। साथ ही वीडियो में देखा गया कि सूर्या और देव ने पारंपरिक वेश-भूषा पहनी थी, जबकि अभिनेत्री ज्योतिका ने साड़ी और दीया ने गुलाबी कलर का सूट पहन रखा था। अभिनेता परिवार संग लाइन में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by All India Suriya Fans Club (@suriya_aisfc)



मुस्कुराते हुए दिखे अभिनेता
इसके अलावा वीडियो में देखा गया कि साउथ अभिनेता मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर अपने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार करते दिख रहे हैं। ये वीडियो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है और कमेंट सेक्शन में अभिनेता के फैंस लाल दिल वाला इमोजी लगाकर एक्टर को प्यार दे रहे हैं। साथ ही आपको बताते चलें कि 23 जुलाई को सूर्या ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया था। 

यह खबर भी पढ़ें: Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने दो बार देखी 'F1', लिखा- 'डेली सोप हो या ब्रैड पिट की फिल्म, जुनून हर चीज को...'


सूर्या और ज्योतिका का वर्कफ्रंट

अभिनेता सूर्या के काम की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार पूजा हेगड़े के साथ ‘रेट्रो’ देखा गया था। वहीं उनकी अगली फिल्म ‘करुप्पु’ और ‘सूर्या 46’ है। इसके अलावा ज्योतिका को आखिरी बार नेटफ्लिक्स के हिंदी शो ‘डब्बा कार्टेल’ में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed