{"_id":"68904ba1ed0f4e73b70b880e","slug":"smriti-irani-watched-brad-pitt-f1-twice-says-watch-if-you-love-storie-praises-cinematographer-deepak-malwankar-2025-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने दो बार देखी 'F1', लिखा- 'डेली सोप हो या ब्रैड पिट की फिल्म, जुनून हर चीज को...'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने दो बार देखी 'F1', लिखा- 'डेली सोप हो या ब्रैड पिट की फिल्म, जुनून हर चीज को...'
Mon, 04 Aug 2025 11:32 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:32 AM IST
सार
Brad Pitt F1: स्मृति ईरानी ने आज सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट पर दो खास तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने ब्रैड पिट की फिल्म 'F1' देखने की सलाह दी और दीपक मालवणकर की भी तारीफ की।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी
- फोटो : इंस्टाग्राम@smritiiraniofficial
विस्तार
अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ स्मृति ईरानी ने सिनेमैटोग्राफर दीपक मालवणकर के शानदार काम की तारीफ की है। उन्होंने ब्रैड पिट की नई फिल्म "F1" देखने की सलाह दी, जो उन लोगों को पसंद आएगी जो कमजोर लेकिन मेहनती नायकों की कहानियां पसंद करते हैं।
विज्ञापन
स्मृति ने की दीपक मालवणकर की प्रशंसा
स्मृति ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में वह अपने पुराने टीवी शो "क्योंकि सास भी कभी बहू थी" के "तुलसी" लुक में नजर आ रही हैं, जहां दीपक मालवणकर उन्हें एक सीन समझा रहे हैं। इस पोस्ट के साथ स्मृति ने लिखा, 'स्क्रीन पर दिखने वाली कहानी एक कलाकार की मेहनत होती है, लेकिन उसका एहसास दीपक मालवणकर जैसे सिनेमैटोग्राफर करवाते हैं। वह हर सीन को खास बनाते हैं और कहानी में जान डालते हैं।'

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनून हर चीज को खास बना देता है-स्मृति
स्मृति ने लिखा, 'टीवी शो का एक अंतरराष्ट्रीय ब्लॉकबस्टर की तरह जिक्र होना अजीब है। लेकिन यही कला का कमाल है—जब ये प्यार से किया जाए, तो स्केल मायने नहीं रखता। चाहे डेली सोप हो या फॉर्मूला 1, जुनून हर चीज को खास बना देता है।' "क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2" में स्मृति के अलावा रोहित सुचांती, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, शक्ति आनंद, कमलिका गुहा ठाकुरता, केतकी दवे, अंकित भाटिया और बरखा बिष्ट जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।

फैंस को दी F1 देखने की सलाह
स्मृति ने आगे लिखा, "अगर आपने F1 नहीं देखी, तो जरूर देखें। मैंने इसे दो बार देखा। यह उन लोगों के लिए है जो हार से जीत की कहानी पसंद करते हैं।" "F1" फिल्म जोसेफ कोसिंस्की ने बनाई है, जिसमें ब्रैड पिट एक रेसिंग ड्राइवर सन्नी हेस का किरदार निभाया है। सन्नी 30 साल बाद अपनी पुरानी टीम को बचाने के लिए फॉर्मूला वन रेसिंग में वापसी करता है। फिल्म में ब्रैड पिट के अलावा डैमसन इदरीस, केरी कॉन्डन, टोबियास मेन्जीस और जेवियर बार्डेम ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra: SSMB 29 की शूटिंग के लिए भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती मैरी के साथ शेयर की तस्वीर..