फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Supreme Court seeks Karnataka govt reply on plea seeking release of Kamal Haasan Thug life film in state

Thug Life: SC पहुंचा 'ठग लाइफ' का विवाद, अदालत ने कर्नाटक सरकार से फिल्म की रिलीज को लेकर मांगा जवाब

Fri, 13 Jun 2025 05:01 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 13 Jun 2025 05:01 PM IST
सार

Supreme Court On Thug Life: भाषा विवाद के चलते कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' कर्नाटक में रिलीज नहीं हो पाई है। अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सरकार से जवाब मांगा है।

विज्ञापन
Supreme Court seeks Karnataka govt reply on plea seeking release of Kamal Haasan Thug life film in state
ठग लाइफ का एक दृष्य, सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' का विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के सिनेमाघरों में कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' के प्रदर्शन को लेकर कथित धमकियों से सुरक्षा की मांग वाली याचिका पर कर्नाटक सरकार से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जज प्रशांत कुमार मिश्रा और जज मनमोहन की पीठ ने एम महेश रेड्डी की याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें कर्नाटक में 'ठग लाइफ' के प्रदर्शन पर प्रतिबंध को चुनौती दी गई है।
विज्ञापन

फिल्म के रिलीज न होने पर उठाया गया सवाल
मामले की सुनवाई अगले मंगलवार को होगी। 
रेड्डी ने अपनी याचिका में कहा कि फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से प्रमाण मिला है। इसके बावजूद, कर्नाटक सरकार ने सिनेमाघरों में इसकी रिलीज को कथित तौर पर रोका है। उन्होंने दलील दी कि इस संबंध में कोई आधिकारिक निषेधाज्ञा या एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
वेलन ने तर्क दिया कि राज्य द्वारा की गई ऐसी कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत मुक्त भाषण और अभिव्यक्ति पर असंवैधानिक प्रतिबंध है।
विज्ञापन

Supreme Court seeks Karnataka govt reply on plea seeking release of Kamal Haasan Thug life film in state
ठग लाइफ ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब- @Saregamamusic
फिल्म के सुरक्षित प्रदर्शन की मांग
अदालत ने रेड्डी की दलील दर्ज की जिसमें कहा गया है कि फिल्म पर प्रतिबंध किसी कानूनी प्रक्रिया के तहत नहीं लगाया गया है, बल्कि सिनेमाघरों में आग लगाए जाने और हिंसा करने की धमकी के बाद लगाया गया है। याचिका में कहा गया है कि कर्नाटक में 'ठग लाइफ' के प्रदर्शन पर प्रतिबंध अवैध है।
याचिका में पुलिस सहित प्राधिकारियों को निर्देश देने की भी मांग की गई है कि वे कर्नाटक के सभी सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों में फिल्म का सुरक्षित प्रदर्शन कराएं। 
विज्ञापन

क्या है फिल्म पर विवाद?
'ठग लाइफ' कर्नाटक में इसलिए रिलीज नहीं हो सकी, क्योंकि फिल्म के अभिनेता कमल हासन ने कन्नड़ भाषा पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कन्नड़ भाषा तमिल से निकली है। इस पर विवाद खड़ा हो गया था। पहले ये मामला हाईकोर्ट पहुंचा था, इसके बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है।
आपको बता दें फिल्म 'ठग लाइफ' 5 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे तेलुगु, हिंदी और मलयालम में भी रिलीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed