फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   superstar Shah Rukh Khan Meer Foundation extends relief to flood hit families in Punjab

Shah Rukh Khan: पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया SRK का मीर फाउंडेशन, 1,500 परिवारों को दी राहत सामग्री

Thu, 11 Sep 2025 05:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 11 Sep 2025 05:18 PM IST
सार

Flood In Punjab: पंजाब में बाढ़ आपदा की वजह से भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। प्रभावित क्षेत्रों में लोग मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने भी अपने एनजीओ मीर फाउंडेशन के जरिए बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाई है। 

विज्ञापन
superstar Shah Rukh Khan Meer Foundation extends relief to flood hit families in Punjab
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से राहत के लिए तमाम लोग मदद को आगे आए हैं, जो बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचा रहे हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के मीर फाउंडेशन ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है और पंजाब में बाढ़ प्रभावित 1,500 परिवारों तक मदद पहुंचाई है। फाउंडेशन ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री दी है।

विज्ञापन

बांटी जा रहीं रिलीफ किट्स
मीर फाउंडेशन कुछ लोकल एनजीओ के साथ हाथ मिलाकर पंजाब बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद कर रहा है। इसके तहत जरूरी रिलीफ किट्स बांटी जा रही हैं, जिनमें दवाईयां, हाइजीन से जुड़ी चीजें, खाने-पीने का सामान, मच्छरदानी, तिरपाल की चादरें, फोल्डिंग बेड, कॉटन के गद्दे और दूसरे जरूरी सामान शामिल हैं। यह पहल अमृतसर, पटियाला, फाजिल्का और फिरोजपुर जैसे जिलों के कुल 1,500 परिवारों तक पहुंचेगी। इसका मकसद है कि लोगों को तत्काल स्वास्थ्य, सुरक्षा संग आश्रय की जरूरतें पूरी की जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय एनजीओ के साथ मिलकर दी जा रही मदद
पंजाब इस वक्त दशकों में आई अपनी सबसे भीषण बाढ़ आपदाओं में से एक से जूझ रहा है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद सतलुज, व्यास और रावी नदियों के साथ-साथ मौसमी छोटी नदियों में उफान आने से यह आपदा आई है। मीर फाउंडेशन ने एक बयान में कहा कि स्थानीय गैर सरकारी संगठनों के साथ साझेदारी में शुरू की गई यह पहल 1,500 परिवारों तक पहुंचेगी। 

सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर शाहरुख ने जताईं संवेदना
बता दें कि पिछले हफ्ते शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर पंजाब बाढ़ पर दुख जताते हुए पीड़ितों के लिए संवेदनाएं प्रकट की थीं। उन्होंने लिखा, 'पंजाब में इस विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। प्रार्थनाएं और शक्ति भेज रहा हूं... पंजाब का मनोबल कभी न टूटे... ऊपरवाला उन सभी पर कृपा बनाए रखें'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed