{"_id":"6667e66f90bbf266fc04f3ad","slug":"superstar-nani-shooting-for-a-crazy-action-episode-of-vivek-athreya-directorial-saripodhaa-sanivaaram-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saripodhaa Sanivaaram : दिखेगा नानी का एक्शन अवतार, यहां फिल्माया जा रहा है फिल्म का जबर्दस्त एक्शन सीक्वेंस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Saripodhaa Sanivaaram : दिखेगा नानी का एक्शन अवतार, यहां फिल्माया जा रहा है फिल्म का जबर्दस्त एक्शन सीक्वेंस
Tue, 11 Jun 2024 11:24 AM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:24 AM IST
सार
नानी तेलुगु फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं। इस वक्त वह अपनी आगामी फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' को लेकर व्यस्त हैं। फिल्म में अभिनेता का खतरनाक एक्शन अवतार नजर आने वाला है। हाल में ही फिल्म के एक्शन दृश्यों को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
'सारिपोधा सानिवारम' पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम- नानी
विस्तार
नानी दक्षिण भारतीय फिल्मों का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। वह ज्यादातर तेलुगु फिल्मों में काम करते हैं। हाल में ही वह फिल्म 'हाय नन्ना' में नजर आए थे। इस फिल्म में वह अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के साथ नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। अब वह अपनी आगामी फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' को लेकर व्यस्त हैं, जिसे लेकर लगातार अपडेट्स आ रहे हैं।
विज्ञापन
'सारिपोधा सानिवारम' में दिखेगा नानी का एक्शन अवतार
नानी अपने करियर में कई विविधतापूर्ण किरदार किए हैं, जो उनकी बहुमुखी अभिनय क्षमता को दर्शाता है। 'हाय नन्ना' में जहां उनके अभिनय का स्थिर और भावुक पहलु देखने को मिला, तो वहीं 'दसरा' में वह खूंखार और खतरनाक एक्शन अवतार में नजर आए। अब एक बार फिर वह अपने एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। इस वक्त वह अपनी आगामी फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' में व्यस्त हैं। यह उनके करियर की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अभिनेता के फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के एक्शन दृश्यों से संबंधित एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
पिता की बिना मर्जी के शादी कर रहीं सोनाक्षी? बोले- आजकल के बच्चे...
फैक्ट्री में फिल्माया जा रहा है खूंखार एक्शन सीक्वेंस
'सारिपोधा सानिवारम' इस वक्त काफी चर्चा बटोर रही है। विवेक अथरेया द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक एक्शन ड्रामा होने वाली है। फिल्म में नानी एक विशेष शक्तियों वाले व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नानी फिल्म के लिए एक बड़े पैमाने पर एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं। इस सीक्वेंस को हैदराबाद की एल्युमिनियम फैक्ट्री में फिल्माया जा रहा है, नानी इस एक्शन सीक्वेंस में बेहद खूंखार अवतार में नजर आने वाले हैं।
पांच हफ्तों से पाकिस्तान में पहले नंबर पर बनी हुई है 'हीरामंडी'!
'हिट 3' में आएंगे नजर
बात करें नानी के वर्कफ्रंट की तो विवेक अथरेया की 'सारिपोधा सानिवारम' के अलावा दो अन्य फिल्मों पर काम करने वाले हैं। वह डॉक्टर सैलेश कोलानु द्वारा निर्देशित फिल्म 'हिट 3' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह मशहूर निर्देशक सुजीत के साथ भी एक फिल्म करने वाले हैं, जिसका अस्थायी शीर्षक 'नानी 32' बताया जा रहा है।
सेट पर दोस्ती, प्यार, डेटिंग और शादी, बड़ी फिल्मी है नागार्जुन-अमाला की प्रेम कहानी