{"_id":"5bf49992bdec226d0679ddc0","slug":"superstar-amitabh-bacchan-honored-by-sayaji-ratna-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"सयाजी रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए गए सुपरस्टार अमिताभ बच्चन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
सयाजी रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए गए सुपरस्टार अमिताभ बच्चन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Nov 2018 05:02 AM IST
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को मंगलवार को तीसरे सयाजी रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस सम्मान की शुरूआत बड़ौदा के पूर्व शासक सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय की याद में की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बड़ौदा के लिए सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय के योगदान की चर्चा की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इससे पहले यह सम्मान इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति और उद्योगपति रतन टाटा को मिल चुका है।
विज्ञापन
लक्ष्मी विलास पैलेस में आयोजित दोपहर के भोज समारोह में बच्चन ने खुलासा किया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कई किसानों के ऋणों का भुगतान किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के 1,398 किसानों और महाराष्ट्र के 350 किसानों की मदद की है। उन्होंने कहा कि ऐसे कदम से आंतरिक शांति मिलती है।