फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunny Leone says I don’t mind 30 seconds of screen time with Aamir Khan

बेसब्र बेबी डॉल! 'आमिर के साथ 30 सेकेंड भी मिलेंगे तो छोड़ूंगी नहीं'

Mon, 06 Jun 2016 03:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 06 Jun 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
Sunny Leone says I don’t mind 30 seconds of screen time with Aamir Khan
'आमिर संग 30 सेकेंड मिलना भी खुद की खुशनसीबी समझूंगी' - फोटो : getty

''मुझे अगर आमिर खान के साथ परदे पर 30 सेकेंड भी मिलें तो अपने आप को खुशनसीब समझूंगी और जिंदगी उस आधा मिनट की यादों के सहारे खुशी से बिता दूंगी। आमिर कहें तो मैं सीन का पेड़ बन जाऊं, वो जो कहें मेरे लिए उससे अच्छी बात नहीं होगी" ये कहना है बॉलीवुड में बेबी डॉल का तमगा पा चुकी अदाकारा सनी लियोनी का। 

विज्ञापन


सनी लियोनी की आमिर के प्रति दीवानगी का अंदाजा उनकी बातों से लगता है। सनी आमिर के साथ फिल्मों में चंद सेंकेंड का ऑफर भी नहीं ठुकराना चाहती हैं। सनी कहती हैं कि जब मैं आमिर से मिली तो वह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा लम्हा था। मुझे कोई उम्मीद नहीं है कि कभी उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा, लेकिन जब आमिर ने कहा कि वो भी मेरे साथ काम करना चाहते हैं तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मैं उस खुशनुमा पल के बारे में आपको बता नहीं सकती।
विज्ञापन


मैं इतने में ही अपने आपको खुशकिस्मत समझूंगी अगर आमिर के साथ परदे पर एक झलक भर का वक्त मिले।

आमिर के साथ काम करने की चाहत सनी पहले भी जता चुकी हैं। मामले ने तब तूल पकड़ा था जब एक टीवी एंकर ने सनी का इंटरव्यू लिया था और उनसे उनके आतीत को लेकर सवाल किया था। सनी को दुनिया में बेस्ट पोर्न स्टार के तौर पर पहले से जानती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आमिर संग काम करने के लिए क्रेजी सनी लियोनी

Sunny Leone says I don’t mind 30 seconds of screen time with Aamir Khan
'लगातार हिंदी सीख रही हूं' - फोटो : getty

उनसे पूछा गया था कि क्या बॉलीवुड में काम करने में उनका अतीत आड़े तो नहीं आएगा और क्या कोई बड़ा स्टार उनके साथ काम करना चाहेगा? इस सवाल पर बहुत बवाल हुआ था। उस वक्त सनी ने आमिर के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन वो आशंकित थीं और उन्होंने कहा था कि हो सकता है कि उनके अतीत की वजह से आमिर उनके साथ काम न करें। 

इस पर आमिर ने ट्वीट कर सनी को ढांढस बंधाया था। आमिर ने ट्वीट में सनी से कहा था कि मैं भी तुम्हारे साथ काम करके खुशी महसूस करूंगा। मुझे तुम्हारे अतीत से कोई दिक्कत नहीं है।

सनी के चाहने वालों की फेहरिस्त लंबी हैं। गूगल उन्हें सबसे ज्यादा बार सर्च की जाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस बताता है लेकिन अभी उन्हें उस दर्जे की दरकार है जो हर सफल हीरोइन चाहती है। इसकी एक वजह वो अपनी भाषाई कमजोरी बताती है।

सनी कहती हैं कि वो लगातार हिंदी सीख रही हैं। हिंदी उच्चारण सीख रही हैं। वे कहती हैं कि फिल्म शूटिंग से पहले वे लगातार डायलॉग्स को रटती रहती हैं ताकि शूंटिग में वक्त जाया न हो। फिलहाल सनी और उनके फैंन्स को इंतजार है कि कब मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान उनके साथ काम करते हुए परदे पर दिखेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed