Viral Video: फादर्स डे पर अभिनेता सनी देओल का पिता संग वीडियो वायरल, बेटे पर प्यार लुटाते दिखे धर्मेंद्र
Sunny Deol with Dharmendra: आज रविवार को फादर्स डे के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और उनके बेटे सनी देओल का एक प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
14 जून रविवार को फादर्स डे के रूप में मनाया जा रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सेलब्स अपने पिता को याद कर रहे हैं। इस मौक पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता धर्मेंद्र अपने बेटे सनी देओल के दिख रहे हैं। साथ ही धर्मेंद्र अपने बेटे को प्यार करते भी नजर आ रहे हैं। आइए देखें वीडियो।
क्या है वायरल वीडियो?
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे नेटिजंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस वायरल वाडियो में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपने बेटे और एक्टर सनी देओल के साथ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो ठंड के मौसम या किसी ठंडे स्थान का लग रहा है, जिसमें दोनों विंटर के कपड़े पहने दिख रहे हैं। साथ ही सनी देओल अपने पिता से कहते हैं कि वीडियो ऑन है, आप बात भी कर सकते हैं। इसके बाद धर्मेंद्र अपने बेटे को किस करके प्यार जताते दिख रहे हैं। इसके अलावा वह कहते हैं कि अगर वो यहां नहीं आते तो बहुत मिस करते और उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी हेमा मालिनी को भी आना चाहिए था, अच्छा लगता।
View this post on Instagram
A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)
नेटिंजस दे रहे प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही नेटिजंस इसे खूब प्यार दे रहे हैं और उनके रिएक्शंस भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बहुत सुंदर वीडियो। दूसरे यूजर ने कहा कि वो धर्मेंद्र के बहुत बडे़ फैन हैं। एक और यूजर ने हैप्पी फादर्श डे कहा। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने बोला कि शानदार पल।
यह खबर भी पढ़ें: Father’s Day: सनी देओल से लेकर अल्लू अर्जुन तक ने सेलिब्रेट किया फादर्स-डे, इन स्टार्स ने भी साझा की तस्वीरें
सनी देओल के बारे में
अभिनेता सनी देओल को आखिरी बार 'जाट' फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन तेलुगु डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने किया है। वहीं फिल्म में रणदीप हुड्डा खलनायक की भूमिका में हैं, साथ ही विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, और रेजिना कैसंड्रा ने अहम किरदार निभाया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया था। इसके अलावा अभिनेता की आगामी फिल्मों की बात करें तो उन्हें 'बॉर्डर 2' और 'लाहौर 1947' में देखा जाएगा।