फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   sunny deol was not happy to use old dialogue dhai kilo ka hath but now people taking about it

Sunny Deol: सनी देओल पहले नहीं करना चाहते थे 'ढाई किलो का हाथ' का इस्तेमाल, लेकिन अब दर्शक कर रहे तारीफ

Wed, 16 Apr 2025 06:08 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 16 Apr 2025 06:08 PM IST
सार

Sunny Deol on Dhai Kilo Ka Hath: सनी देओल की फिल्म 'जाट' में उन्हीं का एक पुराना डायलॉग इस्तेमाल हुआ है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इस पर सनी देओल ने खुल कर बात की है।

विज्ञापन
sunny deol was not happy to use old dialogue dhai kilo ka hath but now people taking about it
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsunnydeol

विस्तार

सनी देओल का मशहूर डायलॉग है 'ढाई किलो का हाथ'। इस डॉयलॉग का इस्तेमाल उनकी नई फिल्म 'जाट' में हुआ है। उन्होंने इस पर अपनी बात रखी है। सनी देओल इस डायलॉग को फिल्म में इस्तेमाल नहीं करना चाहते थे। सनी देओल ने कहा कि इस डायलॉग को इस्तेमाल करने में उन्हें हिचकिचाहट हो रही थी लेकिन निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी ने उन्हें इसके इस्तेमाल के लिए मनाया।

विज्ञापन

सही तरीके से इस्तेमाल हुआ डायलॉग
आईएमडीबी से बातचीत करते हुए सनी देओल ने कहा कि 'मैं इस डायलॉग को लेकर बहुत ज्यादा खुश नहीं था लेकिन फिर मुझे समझ आ गया कि इसकी जरूरत क्यों है और निर्देशक ने खास दृश्य में इसे क्यों शामिल किया है। फिल्म में यह डायलॉग बहुत सही तरीके से आया और अब लोग इसके बारे में बातें कर रहे हैं।'
Emraan Hashmi: किरदार में उतरने के लिए इमरान हाशमी करते हैं मेहनत, कभी की बॉडी बिल्डिंग, तो कभी सीखा क्रिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन

sunny deol was not happy to use old dialogue dhai kilo ka hath but now people taking about it
फिल्म 'जाट' में सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol

दामिनी फिल्म का है डायलॉग
आपको बता दें कि सनी देओल का 'ढाई किलो का हाथ' वाला डायलॉग साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'दामिनी' का है। फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्रि, अमरीश पुरी और ऋषि कपूर थे।
सनी देओल के हाथ का एक और दूसरा डायलॉग है जो बहुत मशहूर है। वह इस तरह है 'यह मजदूर का हाथ है'। यह डायलॉग फिल्म 'घायल' का है।
AR Rahman: एआर रहमान ने अभिजीत पर किया पलटवार, कहा- हर चीज के लिए मुझे दोषी ठहराना अच्छा है

विज्ञापन

अच्छी कमाई कर रही 'जाट'
'जाट' फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने मंगलवार को छह करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 55.2 करोड़ रुपये कमा लिए थे। 
सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर बुधवार को अपने फैंस को शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा 'फिल्म जाट और इसके गाने को मिल रहे प्यार को महसूस कर रहा हूं। शूटिंग से सीधे कुछ सीन शेयर कर रहा हूं। यह उनके लिए जिन्होंने इस गाने को महसूस किया है। आगे बढ़ो और खुद अपनी रील बनाओ। इसे महसूस करो।'

फिल्म के कलाकार
सनी देओल के अलावा इस फिल्म में रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसेंड्रा, उर्वशी रौतेला, सैयामी खेर और आयशा खान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed