Sunny Deol: बर्फीली वादियों में मां-पापा के साथ घूमते नजर आए सनी देओल, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
अभिनेता सनी देओल को प्रकृति से जुड़े रहना पसंद है। इसी से जुड़ा एक वीडियो सनी देओल ने शेयर किया है। इसमें वह बर्फीली वादियों में अपनी मां प्रकाश कौर के साथ बर्फ में खेलते हुए और अपने पिता धर्मेंद्र के साथ चाय पीते हुए नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर हरियाली,बर्फीली वादियों के बीच समय बिताते हुए कुछ पलों का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर कर अभिनेता ने लिखा, 'मेरी प्रेरणा: जितना हो सकते धरती मां के साथ समय बिताना'। वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं, 'अच्छा लग रहा है, दुनिया के शीर्ष पर महसूस कर रहा हूं'।
सनी देओल इस वीडियो में बर्फीली वादियों में चाय पीते, जलेबी खाते, पराठे खाते और डांस करते और बर्फ से खेलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सनी देओल अपने पापा धर्मेंद्र के साथ भी दिखाई दिए। दोनों साथ में चाय पी रहे हैं। बर्फीली वादियों के अलावा वह खेतों में टहलते और झरने के पास एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।
Sean ‘Diddy’ Combs: ग्रैंड जूरी अभियोग के बाद रैपर सीन ‘डिडी’ कॉम्ब्स हुए गिरफ्तार, लग चुके हैं कई गंभीर आरोप
बॉबी देओल ने किया कमेंट
इस वीडियो में अभिनेता के प्रशंसकों ने कई तरह के रिएक्शन दिए हैं। वहीं, उनके भाई सनी देओल ने भी वीडियो कोलाज पर कमेंट किया है। उन्होंने अपने भाई के वीडियो में हार्ट इमोजी शेयर की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल हाल ही में अपनी आगामी फिल्म लाहौर:1947 के लिए शूटिंग खत्म कर चुके हैं। इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने निर्देशित किया है। फिल्म को प्रोड्यूसर आमिर खान हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म के अलावा सनी देओल फिल्म 'जट' के लिए शूटिंग कर रहे हैं।