फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunny Deol Randeep Hooda Gopichand Malineni Movie JAAT Song Oh Rama Shri Rama goes viral On Social Media

JAAT: 'जाट' के दूसरे गाने ने दर्शकों पर चलाया जादू, बेशुमार बरसे व्यूज, यूजर बोले- 'ये फिल्म इतिहास बनाएगी'

Mon, 07 Apr 2025 05:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 07 Apr 2025 05:20 PM IST
सार

Oh Rama Shri Rama Song: सनी देओल जल्द ही फिल्म 'जाट' में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट नजदीक है। उससे पहले इसका गाना 'ओ राम श्रीराम' रिलीज हुआ।
 

विज्ञापन
Sunny Deol Randeep Hooda Gopichand Malineni Movie JAAT Song Oh Rama Shri Rama goes viral On Social Media
फिल्म 'जाट' का 'ओ राम श्रीराम' गाना - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

फिल्म 'गदर 2' के बाद सनी देओल एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहे हैं। इस बार वे 'जाट' के जरिए दर्शकों तक पहुंच रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ चुकी है और सनी देओल फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से लगे हैं। इस बीच कल रविवार को रामनवमी के अवसर पर फिल्म का दूसरा सिंगल 'ओ राम श्रीराम' रिलीज हुआ। इस पर व्यूज की बरसात हो रही है और दर्शकों का उत्साह चरम पर है।

विज्ञापन


Sunny Deol Exclusive: मेरी इमेज बन गई है परदे पर ऐसी, सनी देओल है तो हाथ में जो आएगा उखड़ ही जाएगा

विज्ञापन

Sunny Deol Randeep Hooda Gopichand Malineni Movie JAAT Song Oh Rama Shri Rama goes viral On Social Media
फिल्म 'जाट' का 'ओ राम श्रीराम' गाना - फोटो : वीडियो ग्रैब

नमो घाट पर हुआ अनावरण
एक्शन फिल्म 'जाट' के इस गाने का अनावरण वाराणसी में नमो घाट पर राम नवमी के मौके पर किया गया। इस अवसर पर फिल्म के मुख्य सितारे सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह और निर्माता टीजी विश्व प्रसाद सहित टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। यूट्यूब पर यह गाना जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर है, जहां इसके ऊपर लाइक्स और व्यूज बरस रहे हैं।


विज्ञापन

Sunny Deol Randeep Hooda Gopichand Malineni Movie JAAT Song Oh Rama Shri Rama goes viral On Social Media
फिल्म 'जाट' का 'ओ राम श्रीराम' गाना - फोटो : वीडियो ग्रैब

रामनवमी जुलूस में शामिल हुए सनी देओल!
यह गाना जोश भर देने वाला है। इसमें अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजमान रामलला की झलक है। भगवा झंडे के साथ जय श्रीराम के नारे हैं। गाने में देखा जा सकता है कि सड़कों पर जुलूस निकल रहा है और इस बीच सनी देओल भी नजर आते हैं। इस गाने को अब तक 32 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को धनुजय सीपना, साकेत कम्मोस्यूला, सात्विक जी राव और वगदेवी कुमारा ने गाया है। इसका म्यूजिक थामन एस ने तैयार किया है। 

Jaat: तेलुगु में कब रिलीज होगी 'जाट'? सनी देओल की फिल्म पर आया ये बड़ा अपडेट

विज्ञापन

Sunny Deol Randeep Hooda Gopichand Malineni Movie JAAT Song Oh Rama Shri Rama goes viral On Social Media
फिल्म 'जाट' का 'ओ राम श्रीराम' गाना - फोटो : वीडियो ग्रैब

दर्शकों ने दी सकारात्मक प्रतिक्रिया
दर्शकों पर इसका रंग चढ़ गया है। गाने को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और यूजर्स रिलीज से पहले ही 'जाट' के ब्लॉकबस्टर होने का दावा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह फिल्म इतिहास रचेगी'। एक यूजर ने लिखा, 'साउथ के निर्देशक सनातनी कल्चर बखूबी दिखाते हैं। गर्व है'। एक यूजर ने लिखा, 'यह हीरो हर साल नहीं आता। कई साल बाद आता है। यह फिल्म इतिहास बनाएगी'। एक यूजर ने लिखा, 'कहर, अब तो पूरी दुनिया में गूंजेगा जय श्रीराम'।

Sunny Deol Randeep Hooda Gopichand Malineni Movie JAAT Song Oh Rama Shri Rama goes viral On Social Media
'जाट' फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम

इस दिन रिलीज होगी 'जाट'
फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है। यह एक्शन फिल्म है। इस फिल्म का निर्माण मैथ्रि मूवी मेकर्स ने किया है। इसमें सनी देओल के अलावा रेजिना कैसेंड्रा, रणदीप हुड्डा, उर्वशी रौतेला, विनीत सिंह कुमार, सईयामी खेर, राम्या कृष्णा और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed