फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunny deol new film gabru announced on his birthday know its release date

'गदर' के बाद अब 'गबरू' बनेंगे सनी देओल, 68वें बर्थडे पर नई फिल्म का ऐलान; फर्स्ट लुक रिलीज

Sun, 19 Oct 2025 01:36 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 19 Oct 2025 01:36 PM IST
सार

Sunny Deol New Film Annoucement: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने अपने जन्मदिन पर अपने प्रशंसकों के लिए एक खास घोषणा की है। उन्होंने अपनी नई फिल्म 'गबरू' का एलान करते हुए, उसका पहला लुक जारी किया है। साथ ही रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन
Sunny deol new film gabru announced on his birthday know its release date
सनी देओल की नई फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आज रविवार यानी 19 अक्तूबर को अभिनेता सनी देओल अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर अभिनेता की नई फिल्म की घोषणा हुई है, जिसके फर्स्ट लुक में सनी पाजी प्रभावी अंदाज में नजर आ रहे हैं। चलिए जानते हैं क्या है फिल्म को लेकर जानकारी।

विज्ञापन


अभिनेता ने बताई रिलीज डेट
अभिनेता सनी देओल की आगामी फिल्म का नाम 'गबरू' है। इस फिल्म को शशांक उदापुरकर ने लिखा और निर्देशित किया है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आगामी फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है। इसे साझा करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, "शक्ति वो नहीं है जो आप दिखाते हैं, शक्ति वो है जो आप करते हैं! आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। यहां आप सभी के लिए कुछ है जो इंतजार कर रहे हैं 'गबरू' सिनेमाघरों में 13 मार्च 2026 को रिलीज होगी, जो साहस, विवेक और करुणा की एक कहानी है।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)


एक नजर फिल्म पर
ओम छंगानी और विशाल राणा द्वारा निर्मित यह फिल्म 13 मार्च, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। मिथुन के संगीत और सईद कादरी के बोले का संयोजन होगा। इस फिल्म को शशांक उदापुरकर ने लिखा और निर्देशित किया है

यह खबर भी पढ़ें: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम ने अपने भाई तैमूर और जेह संग साझा की प्यारी तस्वीर, बोले- ‘तीनों भाई तीनों तबाही’


सनी देओल का वर्कफ्रंट
सनी देओल के काम की बात करें तो उनके पास आगे कई प्रोजेक्ट्स है। वह अगली बार अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगे । वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अभिनीत यह युद्ध ड्रामा 22 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अगले साल, वरिष्ठ अभिनेता के पास दिवाली पर रिलीज के लिए नितेश तिवारी की 'रामायण पार्ट 1' भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed