फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saif ali khan son ibrahim shares picture with his younger brother taimur and jeh photos viral on social media

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम ने अपने भाई तैमूर और जेह संग साझा की प्यारी तस्वीर, बोले- ‘तीनों भाई तीनों तबाही’

Sun, 19 Oct 2025 12:46 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 19 Oct 2025 12:46 PM IST
सार

Ibrahim Ali Khan: इब्राहिम अली खान ने अपने दोनों भाइयों तैमूर और जेह के साथ प्यारी तस्वीर साझा की है। ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Saif ali khan son ibrahim shares picture with his younger brother taimur and jeh photos viral on social media
इब्राहिम अली खान, तैमूर और जेह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिवाली का जश्न शुरू हो चुका है, सितारों की तस्वीरें सामने आनी भई शुरू हो गई हैं। हाल ही में, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने अपने भाइयों तैमूर अली खान और जेह के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो दिवाली का सेलिब्रेशन करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में जेह की प्यारी प्रतिक्रिया दर्शकों का ध्यान खींच रही है। आइए देखें क्या बोले रहे नेटिजंस। 

विज्ञापन

तीनों भाइयों को दिखा प्यारा अंदाज
इब्राहिम अली खान ने आज रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो में इब्राहिम अपने दोनों भाई तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान (जेह) के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में इब्राहिम ब्लैक शेरवानी में हैंडसम लग रहे हैं। वहीं तैमूर रेड कलर के कुर्ते में दिखे, तो उनके सबसे छोटे भाई जेह ने एक हाथ में बोतल पकड़े शरारती अंदाज में दिख रहे हैं। उन्होंने सभी को अपनी ओर आकर्षित करने का काम किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए अभिनेता ने एक शानदार कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा, "तीनों भाई तीनों तबाही हैप्पी दिवाली।"

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ibrahim Ali Khan (@iak)


क्या बोले नेटिजंस?
इस तस्वीर के सामने आने के बाद यूजर्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'तीनों क्यूटीज एक फ्रेम में।' दूसरे यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'सैफ अली खान प्रो+सैफ अली खान लाइट+ करीना कपूर खान प्रो।' इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्यूटनेस ओवरलोडेड हियर।'

यह खबर भी पढ़ें: सगाई की अफवाहों के बीच रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ 'थामा' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं हुमा, साथ में दिए खूबसूरत पोज

तीनों भाइयों के बारे में
आपको बताते चलें कि इब्राहिम अली खान सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता सिंह के बेटे हैं। वहीं तैमूर और जेह, सैफ और करीना कपूर के बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed