फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunny Deol 69th Birthday gadar 2 Actor Career Movies Family Net Worth Interesting Facts

सनी देओल के अनसुने किस्से: शाहरुख के सामने गुस्से में जींस फाड़ी, निर्देशक से उलझे तो बॉबी को बनाया भगत सिंह

Mon, 19 Oct 2026 06:03 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 19 Oct 2026 06:03 AM IST
सार

Sunny Deol 69th Birthday: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल 19 अक्तूबर को अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जानते हैं उनके करियर और निजी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से।

विज्ञापन
Sunny Deol 69th Birthday gadar 2 Actor Career Movies Family Net Worth Interesting Facts
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदी सिनेमा में ऐसे कई अभिनेता रहे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए फिल्मों में अपना करियर बनाया, लेकिन उसके बाद फिर खुद अपनी दमदार एक्टिंग, जबरदस्त डायलॉग डिलीवरी के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाई। इसी लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन


भले ही सनी देओल के पिता दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर रहे हैं, लेकिन सनी ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर खुद की अलग पहचान बनाई। आज सनी देओल अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उनके करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में।
विज्ञापन
Trending Videos

Sunny Deol 69th Birthday gadar 2 Actor Career Movies Family Net Worth Interesting Facts
बचपन की तस्वीर में पिता धर्मेंद्र और परिवार के साथ सनी देओल (पीछे खड़े हुए) - फोटो : X
क्या है सनी देओल का असली नाम
बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि सनी देओल का असली नाम अजय सिंह देओल है। उनका जन्म पंजाब के साहनेवाल में हुआ था। घर में अभिनेता को सनी बुलाया जाता है और जब वह फिल्मों में आए तो उन्होंने इसी नाम को अपना लिया।

ब्रिटेन जाकर सीखा अभिनय
शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद जब सनी देओल ने अभिनय में आने का मन बनाया, तो उससे पहले उन्होंने ब्रिटेन के बर्मिंघम स्थित ओल्ड रिप थिएटर में प्रशिक्षण लिया। 2025 में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह विदेश इसलिए भी जाना चाहते थे, ताकि वहां लोग उन्हें धर्मेंद्र के बेटे के बजाय एक सामान्य विद्यार्थी की तरह देखें। वह संकोची थे और अभिनय की बुनियादी बातें सीखना चाहते थे। शशि कपूर की मदद से उन्हें वहां दाखिला मिला था।
विज्ञापन

Sunny Deol 69th Birthday gadar 2 Actor Career Movies Family Net Worth Interesting Facts
बेताब - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsunnydeol
किस फिल्म से सनी देओल ने किया डेब्यू?
सनी देओल ने साल 1983 में आई पिता धर्मेंद्र द्वारा निर्मित और निर्देशक राहुल रवैल की फिल्म 'बेताब' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। फिल्म में उनके साथ अमृता सिंह थीं। यह एक रोमांटिक ड्रामा था, जिसमें युवा प्रेम, परिवार की बंदिशें और भावनाओं का टकराव कहानी के केंद्र थी। फिल्म को दर्शकों का अच्छा समर्थन मिला और सनी देओल को एक नए चेहरे के रूप में पहचान मिली।

रोमांटिक से बने एक्शन हीरो
अभिनेता ने अपनी शुरुआत रोमांटिक फिल्म के साथ की थी, लेकिन फिर कुछ ही वर्षों में वह एक्शन हीरो बनकर उभरे। सनी देओल ने अपने करियर में 'अर्जुन', 'डकैत', 'पाप की दुनिया', 'यतीम', 'वर्दी', 'त्रिदेव' और 'चालबाज़' जैसी फिल्मों में काम कर बतौर एक्शन हीरो अपनी पहचान बनाई।
विज्ञापन

Sunny Deol 69th Birthday gadar 2 Actor Career Movies Family Net Worth Interesting Facts
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला

'घायल' ने बदला खेल

साल 1990 में रिलीज हुई 'घायल' सनी देओल के करियर का निर्णायक मोड़ साबित हुई। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी ने अजय मेहरा नाम के एक बॉक्सर का किरदार निभाया था। इस फिल्म के बारे में एक बार अभिनेता ने बताया था कि उस दौर में बहुत से लोग घायल को प्रोड्यूस करने के लिए तैयार नहीं थे।

रोमांटिक फिल्में चल रही थीं और कई लोगों को लगता था कि फिल्म में जरूरत से ज्यादा एक्शन है। आखिरकार सनी ने खुद इसके निर्माण की जिम्मेदारी उठाई और फिल्म को उनके पिता धर्मेंद्र ने प्रोड्यूस किया था। इसके बाद उन्होंने 'दामिनी',  'घातक', 'जिद्दी' और 'बॉर्डर' जैसी फिल्मों में काम किया।

Sunny Deol 69th Birthday gadar 2 Actor Career Movies Family Net Worth Interesting Facts
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला
जब डगमगाने लगा सनी देओल का करियर
90s की फिल्मों ने सनी देओल की लोकप्रियता को मजबूत किया। मगर किसी भी स्टार के करियर की तरह सनी के लिए भी लगातार सफलता की गारंटी नहीं थी। 1990 के दशक में उनकी पहचान जितनी मजबूत हुई, लेकिन 2000 के शुरुआती वर्षों में उतनी ही बड़ी चुनौती का सामना भी करना पड़ा।

अभिनेता की कई फिल्में फ्लॉप भी हुईं और 'फर्ज', 'चैंपियन' और 'इंडियन' जैसी फिल्मों के बाद भी वह लगातार बड़ी हिट देने की स्थिति में नहीं थे। फिर 2001 में 'गदर' आई, जिसने इस कहानी की दिशा बदल दी। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि गदर की सफलता के बाद भी सनी का संघर्ष पूरी तरह खत्म नहीं हुआ था।

Sunny Deol 69th Birthday gadar 2 Actor Career Movies Family Net Worth Interesting Facts
सनी देओल की यागदगार फिल्में - फोटो : अमर उजाला
कैसी रही सनी देओल की दूसरी पारी
ऐसा नहीं था कि सनी देओल ने काम करना बंद कर दिया था, वह फिल्में कर रहे थे, लेकिन उनमें से कुछ फ्लॉप हो गईं, तो कुछ ठीक-ठाक चली। इसी बीच उन्होंने निर्माण और निर्देशन में भी हाथ अजमाया था। फिर जब 'गदर 2' आई, तो उसने एक बार फिर कहानी को बदल दिया। लगभग 22 साल बाद आई उनकी यह मूवी ब्लॉकबस्टर हुई और उन्होंने फिर अभिनेता के करियर में अहम किरदार निभाया।

इसके बाद वह 'जाट', 'बॉर्डर 2' और 'बंटवारा 1947' जैसी फिल्मों में नजर आए। सिर्फ इतना ही नहीं, दूसरी पारी में उन्होंने ओटीटी पर भी 'इक्का' के साथ डेब्यू किया। अब उनकी फिल्म 'रामायण' आने वाली है, जिसमें वह 'हनुमान' का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

Sunny Deol 69th Birthday gadar 2 Actor Career Movies Family Net Worth Interesting Facts
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल ने राजनीति में भी आजमाई किस्मत
सनी देओल का सफर सिर्फ सिनेमा तक सीमित नहीं रहा। अप्रैल 2019 में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ को हराकर चुनाव जीता।

हालांकि, उनका राजनीतिक कार्यकाल विवादों से भी जुड़ा रहा। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने दोबारा चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई और राजनीति को अपने लिए सही क्षेत्र नहीं बताया। इस फैसले के बाद उनके पेशेवर जीवन का मुख्य केंद्र फिर से फिल्में बन गया।

Sunny Deol 69th Birthday gadar 2 Actor Career Movies Family Net Worth Interesting Facts
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल के जीवन की कुछ अनसुनी बातें
  • सनी देओल ने अपने फिल्मी करियर शुरू होने के एक साल बाद ही 1984 में लिंडा से गुपचुप शादी कर ली। फिर लिंडा ने नाम बदलकर पूजा देओल रख लिया।
  • फिल्म 'बेताब' से अमृता सिंह ने भी डेब्यू किया था। शूटिंग के दौरान अमृता, सनी को पसंद करने लगी थीं, लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला की सनी शादीशुदा हैं, तो उन्होंने खुद ही रिश्ते को तोड़ दिया।
  • सनी, यश चोपड़ा की फिल्म 'मशाल' में काम करने वाले थे, लेकिन उन्होंने धर्मेंद्र की सलाह पर फिल्म ठुकरा दी।
  • सनी और डिंपल कपाड़िया ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और इस दौरान दोनों की नजदीकियां भी बढ़ी गई थीं। ऐसा बताया जाता है कि उस समय डिंपल और राजेश अलग हो चुके थे। फिर जब सनी की पत्नी पूजा को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने अभिनेता से साफ कहा कि अगर उन्होंने डिंपल से दूरी नहीं बनाई, तो वह उनको छोड़ देंगी।
  • 1993 में डर की शूटिंग के दौरान सनी देओल, शाहरुख को ज्यादा तवज्जो दिए जाने और अपने किरदार को कमजोर दिखाए जाने से नाराज हो गए थे। यह नाराजगी इतनी ज्यादा थी कि सेट पर किसी बात पर गुस्से में सनी ने अपनी वह जींस तक फाड़ दी थी, जो वह पहने हुए थे। दोनों के बीच लंबे समय तक दूरियां रहीं, हालांकि वर्षों बाद 'गदर 2' की रिलीज के बाद दोनों के बीच रिश्त कुछ ठीक हुए।
  • सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी की जोड़ी ने 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी यादगार फिल्में दीं, लेकिन फिर बाद में दोनों के बीच लंबे समय तक मतभेद रहा। दरअसल, भगत सिंह पर फिल्म बनाने और बॉबी देओल को कास्ट ना करने को लेकर दोनों के बीच मतभेद हुए थे। इस मतभेद के चलते संतोषी ने अजय देवगन को लेकर 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' बनाई तो, वहीं सनी ने भाई बॉबी देओल के साथ '23 मार्च 1931: शहीद' बनाई। दोनों ही फिल्में एक ही दिन रिलीज भी हुईं। हाल ही में सनी और संतोषी ने आपसी मतभेद भुलाकर फिल्म 'बंटवारा 1947' में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed