फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Suniel Shetty Birthday special his work other than acting in films

Suniel Shetty: अभिनय के अलावा सुनील शेट्टी करते हैं ये कारोबार, नेक कामों से जीता फैंस का दिल

Mon, 11 Aug 2025 09:08 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 11 Aug 2025 09:08 AM IST
सार

Suniel Shetty Birthday: अभिनेता सुनील शेट्टी ने अभिनय के अलावा भी कई काम किए हैं। इसमें उनके नेक काम भी शामिल हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Suniel Shetty Birthday special his work other than acting in films
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @suniel.shetty

विस्तार

सुनील शेट्टी आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में बलवान, जंगल, भाई, रक्षक, धड़कन, मैं हूं ना और केसरी वीर शामिल हैं। आज हम सुनील शेट्टी के उन कामों के बारे में बता रहे हैं जो फिल्मों से अलग हैं।
विज्ञापन


सुनील शेट्टी के नेक काम
सुनील शेट्टी कई नेक काम भी करते हैं। वह विपला फाउंडेशन के सलाहकार हैं। यह एक गैर-सरकारी संगठन है जो शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक काम करता है। यह संगठन मध्यम और वंचित समुदायों को सशक्त बनाने और उनकी तरक्की के लिए काम करता है।
विज्ञापन

साल 2008 में, उन्होंने मुंबई में यौन तस्करी से 128 नेपाली महिलाओं को बचाने में योगदान दिया। उनकी नेपाल वापसी की व्यवस्था की। उन्होंने इस सफल बचाव का श्रेय मुंबई पुलिस अधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्टोरेंट के कारोबार में निवेश
सुनील शेट्टी अभिनेता होने के साथ एक कारोबारी हैं। वह मुंबई में क्लब एच2ओ के मालिक हैं। वह कैफे एच2ओ से जुड़े वाटर एडवेंचर पार्क के सह-मालिक हैं। उन्होंने 2010 में मिसचीफ डायनिंग बार बंद कर दिया और उसकी जगह लिटिल इटली नाम से एक नया रेस्टोरेंट खोला। यह रेस्टोरेंट पहले उनके पिता के नाम था। बाद में सुनील शेट्टी ने इसे बार में बदल दिया। फिर इसे रेस्टोरेंट में बदल दिया।

यह खबर भी पढ़ें: Fatima Sana Shaikh: रिश्ते में उम्र के अंतर पर बोलीं फातिमा सना शेख, कहा- 'लड़का 10 साल बड़ा हो तो भी...'

Suniel Shetty Birthday special his work other than acting in films
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @suniel.shetty
फिटनेस के कारोबार में डाला हाथ
सुनील शेट्टी ने साल 2019 में पुणे में मौजूद ऑनलाइन स्वास्थ्य और फिटनेस स्टार्टअप स्क्वैट्स में निवेश किया है। वह सेहत और फिटनेस के प्रति काफी जागरूक हैं। 
सुनील शेट्टी ने फिटनेस रियलिटी शो 'बिगेस्ट लूजर जीतेगा' और 'इंडियाज असली चैंपियन है दम' के होस्ट के रूप में दिखाई दिए।

क्रिकेट में है दिलचस्पी
सुनील शेट्टी को क्रिकेट में दिलचस्पी है। सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में 'मुंबई हीरोज' क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। वह फेरिट क्रिकेट बैश के सह-संस्थापक भी हैं। इसे दिसंबर 2018 में लॉन्च किया गया था।

स्टोर के मालिक और ब्रांड के एंबेसडर
सुनील शेट्टी ने साल 2013 में अपनी पत्नी माना के साथ मुंबई, वर्ली में अपना लक्जरी फर्नीचर और होम लाइफस्टाइल स्टोर शुरू किया।
शेट्टी एक लग्जरी ब्रांड के एंबेसडर हैं। यह ब्रांड लग्जरी मोबिलिटी प्लेटफॉर्म है जो किराए पर लग्जरी कारें, नौकाएं और निजी जेट देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed