Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने सुनाई संघर्ष की दास्तान, दो फ्लॉप फिल्मों के बाद नहीं मिल रहा था काम फिर...
श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'स्त्री 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच अभिनेत्री ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का जिक्र करते हुए बताया कि दो फ्लॉप फिल्में देने के बाद कोई उनके साथ काम नहीं करना चाहता था।
विस्तार
श्रद्धा कपूर हिंदी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई शानदार और बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर उन्होंने कई सफल फिल्में भी दी हैं और लाखों फैंस भी कमाए हैं। 'स्त्री 2' के लिए तारीफें बटोर रहीं अभिनेत्री ने साल 2010 की फिल्म 'तीन पत्ती' से फिल्मी पर्दे पर अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद वह साल 2011 की फिल्म 'लव का द एंड' में नजर आईं। इन दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। इसके बाद आई उनकी तीसरी फिल्म 'आशिकी 2' ने उन्हें इंडस्ट्री में स्थापित कर दिया।
आमतौर पर ये कहा जाता है कि स्टार किड्स को उतना संघर्ष नहीं करना पड़ता। हालांकि, उनकी अपनी एक अलग यात्रा होती है। श्रद्धा ने हाल ही में सुशांत सिंह के साथ एक इंटरव्यू में अपनी फिल्मी यात्रा को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि दो फ्लॉप फिल्मों के बाद इंडस्ट्री में कोई भी उनके साथ काम नहीं करना चाहता था। उस वक्त उन्हें अपनी शुरुआती दो फ्लॉप फिल्मों को बोझ काफी ढ़ोना पड़ा। हालांकि, फिर जब उन्हें निर्देशक मोहित सूरी ने आशिकी 2 में शामिल किया, तो चीजें उनके लिए काफी बदल गईं।
अभिनेत्री ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा, "काफी सारे ऑडिशन करने पड़े क्योंकि उस वक्त कोई मेरे साथ फिल्म करना नहीं चाहता था। खास तौर से अगर फ्लॉप फिल्म का बैगेज लेकर आपकी शुरुआत हुई है, तो फिर बहुत मुश्किल होता है, आपको अगली फिल्म मिलना। उस वक्त मोहित सूरी को पता नहीं क्या लगा और उन्होंने मुझमें विश्वास दिखाया।”
Vedaa Box Office Collection Day 1: बड़ी चुनौती के बीच जॉन-शरवरी की 'वेदा' ने दिखाया दम, जानें पहले दिन की कमाई
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हालिया फिल्म 'स्त्री 2' इस वक्त सिनेमाघरों में काफी दर्शक बटोर रही है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में दर्शकों को श्रद्धा और राजकुमार का अभिनय भी काफी पसंद आ रहा है। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। वहीं, फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म और जियो स्टूडियो के द्वारा किया गया है। फिल्म मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स का हिस्सा है। फिल्म में इन दोनों के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना आदि कलाकार भी नजर आ रहे हैं।
Amitabh Bachchan: काम से छुट्टी लेकर परिवार को समय दे रहे हैं बिग बी, शादीशुदा जोड़ों की दिया यह खास संदेश
बताते चलें कि 'आशिकी 2' साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिकाओँ में नजर आए थे। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफल फिल्म साबित हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महज नौ करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कमाया था।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने मेलबर्न से साझा की तस्वीरें, करण जौहर-इम्तियाज अली समेत कई सितारें आए नजर