फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Stree 2 actress Shraddha Kapoor Interacts With Fans At Event Signs Artwork with Rajkummar Rao

Stree 2: 'स्त्री 2' के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा कपूर ने की अपने फैन की एक इच्छा पूरी, वायरल हुआ वीडियो

Mon, 12 Aug 2024 03:09 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 12 Aug 2024 03:09 PM IST
सार

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म 'स्त्री 2' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा ने अपने एक प्रशंसक का मन रखने के लिए एक ऐसा काम किया कि वह बेहद खुश हो गईं।
 

विज्ञापन
Stree 2 actress Shraddha Kapoor Interacts With Fans At Event Signs Artwork with Rajkummar Rao
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव और अपारशक्ति खुराना नजर आएंगे। 'स्त्री 2' फिल्म की पूरी टीम अब फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई है। फिल्म के सभी स्टार 'स्त्री 2' को प्रमोट करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं इसी बीच एक इवेंट के दौरान श्रद्धा ने अपने एक प्रशंसक का मन रखने के लिए कुछ ऐसा किया, जिससे वह बेहद खुश हो गईं।
विज्ञापन


स्त्री की रिलीज डेट
पहले 'स्त्री 2' 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। वहीं अब इसकी रिलीज डेट को बदलकर एक दिन पहले कर दिया गया है यानी कि अब 'स्त्री' के प्रशंसक 'स्त्री 2' को स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को देख सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 15 अगस्त को फिल्म 'वेदा' और 'खेल खेल में' रिलीज होने वाली हैं, फिल्म निर्माताओं ने दो रिलीज फिल्मों को देखते हुए 'स्त्री 2' की रिलीज डेट को निर्धारित तारीख से एक दिन पहले खिसका लिया है। अब 'स्त्री 2' के प्रशंसक आराम से सिनेमाघरों में इस फिल्म का लुत्फ 14 जनवरी को उठा सकेंगे।
विज्ञापन


प्रशंसक को मिला तोहफा
इन दिनों श्रद्धा कपूर लगातार अपनी फिल्म 'स्त्री 2' को प्रमोट कर रही हैं। इसी एक इवेंट के दौरान श्रद्धा जब फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त थीं, तब उनके एक प्रशंसक ने उनसे आर्टवर्क पर साइन करने की गुजारिश की और श्रद्धा ने बिना किसी देरी के अपने फैन की यह इच्छा पूरी कर दी, जिसके बाद श्रद्धा का फैन बेहद खुश हो गईं। वीडियो में नजर आ रहा है कि जो श्रद्धा की फैन हैं वह एक महिला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)




स्त्री 2
'स्त्री 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जो साल 2018 में रिलीज हुई 'स्त्री' का दूसरा भाग है। स्त्री 2' का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। 'स्त्री 2' को मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो के बैनर तले दिनेश विजन और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। यह फिल्म मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स में पांचवीं किस्त है। फिल्म अब 14 अगस्त की रात से ही रिलीज हो जाएगी। 
Stree 2 Advance Booking Day 1: 'स्त्री 2' ने एडवांस बुकिंग में कमाए लाखों, 'टाइगर 3'-'ब्रह्मास्त्र' को पछाड़ा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed