Stage5 Production: 'ट्रेन फ्रॉम छपरौला' का बदल गया नाम, देखिए अब किस नाम से पुकारी जाएगी राधिका आप्टे की फिल्म
फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख दिया है। उनके प्रोडक्शन हाउस 'स्टेज 5' की पहली फिल्म के नए टाइटल का आज एलान किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फैशन डिजाइनिंग की दुनिया का लोकप्रिय चेहरा बन चुके मनीष मल्होत्रा अब फिल्म निर्माण की दुनिया में कदम रख रहे हैं। सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर अपने प्रोडक्शन हाउस 'स्टेज 5' के जरिए फिल्म निर्माण में डेब्यू कर रहे हैं। बीते वर्ष सितंबर में उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस का एलान किया था। फिर अपनी पहली फिल्म का, लेकिन उसके नाम का एलान आज हुआ है। मनीष मल्होत्रा की फिल्म को अब तक 'ट्रेन फ्रॉम छपरौला' कहा जा रहा था, लेकिन आज इसे नाम मिल गया है।
फिल्म को मिला नया टाइटल
स्टेज5 प्रोडक्शंस के इंस्टाग्राम हैंडल से आज एक पोस्ट साझा की गई है। इसमें मनीष मल्होत्रा की पहली फिल्म का टाइटल बताया गया है। इस फिल्म का नाम 'साली मोहब्बत' रखा गया है। स्टारकास्ट की तस्वीरों के साथ लिखा है, 'स्टेज5 प्रोडक्शन की आगामी फिल्म का नया नाम 'साली मोहब्बत' है। पहले इसका नाम 'ट्रेन टू छपरौला' था। इस फिल्म में राधिका आप्टे, दिव्येंदु, अंशुमान पुष्कर, सौरसेनी मैत्रा, शरत सक्सेना और अनुराग कश्यप नजर आएंगे।
अब परदे पर जादू रचेंगे मनीष
इस फिल्म का निर्देशन टिस्का चोपड़ा करने वाली हैं। वहीं फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियो, स्टेज5 प्रोडक्शंस, के बैनर ज्योति देशपांडे, दिनेश मल्होत्रा और मनीष मल्होत्रा करने वाले हैं। फैशन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके मनीष इस बार पर्दे पर क्या जादू रचते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।
Manoj Bajpayee: पंकज त्रिपाठी और विक्रांत मैसी से तुलना पर 'भैया जी' बोले- मैं इन सबसे कमतर हूं, अभी सीख..
ये फिल्में भी हैं पाइपलाइन में
बीते वर्ष अक्तूबर में इस फिल्म की शूटिंग पूरी की गई थी। बता दें कि इस फिल्म के अलावा मनीष मल्होत्रा की तीन फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें से एक दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान की कमबैक फिल्म है। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए बताया, 'टिस्का चोपड़ा एक फिल्म का निर्देशन कर रही हैं। 'शीर कोरमा' बनाने वाले फराज अंसारी 'बन टिक्की' नाम की फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, और विभू पुरी जिन्होंने ताज का निर्देशन किया है एक फिल्म वह बनाएंगे'।
Parakramam Release: निर्देशक बंदी सरोज कुमार ने की घोषणा, चिरंजीवी के जन्मदिन पर होगी 'पराक्रमम' रिलीज