फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bandi Saroj Kumar To Release His Next upcoming film Parakramam mega star Chiranjeevi Birthday 22 august 2024

Parakramam: क्रिकेट खेल के माध्यम से जातिगत विभाजन को उजागर करेगी पराक्रमम, चिरंजीवी के जन्मदिन पर होगी रिलीज

Fri, 26 Jul 2024 06:58 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 26 Jul 2024 06:58 PM IST
सार

निर्देशक बंदी सरोज कुमार ने अपनी आगामी फिल्म 'पराक्रमम' को लेकर घोषणा की है कि वह अपनी इस फिल्म को साउथ मेगास्टार चिरंजीवी के जन्मदिन पर ही रिलीज करेंगे। फिल्म में चिरंजीवी अभिनय नहीं कर रहे हैं, तो फिर बंदी ऐसा आखिर क्यों करना चाहते हैं। जानिए इस रिपोर्ट में...
 

विज्ञापन
Bandi Saroj Kumar To Release His Next upcoming film Parakramam mega star Chiranjeevi Birthday 22 august 2024
चिरंजीवी- बंदी सरोज कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@chiranjeevikonidela, bandi_saroj_kumar

विस्तार

निर्देशक बंदी सरोज कुमार, जो अपनी डिजिटल रिलीज 'मंगलयम' के लिए जाने जाते हैं, अब फिल्म 'पराक्रमम' लेकर आ रहे हैं। फिल्म 'पराक्रमम' का धांसू टीजर रिलीज हो चुका है। जो प्रशंसकों को बेहद पसंद भी आया। इस फिल्म में बंदी के अलावा, श्रुति समान्वी, मोहन सेनापति, निखिल गोपू, अनिल कुमार और नागा लक्ष्मी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म में चिरंजीवी नहीं हैं, लेकिन बंदी उनके जन्मदिन के अवसर पर अपनी यह फिल्म रिलीज करना चाहते हैं। आखिर बंदी ऐसा क्यों कर रहे हैं।
विज्ञापन


फिल्म पराक्रमम
निर्देशक बंदी सरोज कुमार अपनी आगामी फिल्म 'पराक्रमम' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में बंदी ना केवल निर्देशन करेंगे बल्कि मुख्य भूमिका में भी नजर आएंगे। इस फिल्म को बीएसके मेनस्ट्रीम के बैनर तले निर्मित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, फिल्म की रिलीज से पहले हैदराबाद में एक प्रेस मीट आयोजित की गई थी, जहां निर्माताओं ने आधिकारिक रिलीज की तारीख की घोषणा की। प्रेस मीटिंग के दौरान, बंदी सरोज कुमार ने चिरंजीवी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अपनी फिल्म रिलीज करने का फैसला लिया है। चिरंजीवी का जन्मदिन 22 अगस्त को है। यानी की यह फिल्म अब 22 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन


'मेरे लिए चिरंजीवी एक भावना है'
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रेस मीटिंग के दौरान बंदी ने कहा, "जब मैं चिरंजीवी के नाम के बाद 'गारू' नहीं लगाता तो लोगों को यह पसंद नहीं आता। लेकिन मुझे समझ नहीं आता। अगर आप अपनी मां को अम्मा गारू कहते हैं, तो आप बच्चे नहीं बल्कि नौकर की तरह लगेंगे। इसी तरह, मेरे लिए चिरंजीवी एक भावना है। मैं उन्हें सिर्फ चिरंजीवी कहता हूं।'' बंदी ने कहा, ''रामायण और महाभारत की तरह ही, पराक्रमम के हर किरदार का एक अपना उद्देश्य है। यह फिल्म क्रिकेट खेल के माध्यम से जातिगत विभाजन को उजागर करती है।'' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पराक्रम की कहानी बंदी सरोज कुमार के जीवन से प्रेरित है। यह एक वर्ग संघर्ष की कहानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed