फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   SS Rajamouli gives an update on SSMB 29 talks about Mahesh Babu in Japan says I will bring him here

SSMB29: 'एसएसएमबी 29' की रिलीज पर जापानी फैंस से मिलेंगे महेश बाबू! राजामौली की फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट

Tue, 19 Mar 2024 02:28 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 19 Mar 2024 02:28 PM IST
सार

वहीं, राजामौली ने कास्टिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। हाल ही में, जापान में राजामौली ने राम चरण और जूनियर एनटीआर की 'आरआरआर' की एक विशेष स्क्रीनिंग में भाग लिया, जहां उन्होंने फिल्म से जुड़ी कई जानकारी साझा की।

विज्ञापन
SS Rajamouli gives an update on SSMB 29 talks about Mahesh Babu in Japan says I will bring him here
'एसएसएमबी 29' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महेश बाबू जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसे फिलहाल 'एसएसएमबी 29' नाम दिया गया है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह है। इन दिनों फिल्म की प्री-प्रोडक्शन के लिए तैयार चल रही है। वहीं, राजामौली ने कास्टिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। हाल ही में, जापान में राजामौली ने राम चरण और जूनियर एनटीआर की 'आरआरआर' की एक विशेष स्क्रीनिंग में भाग लिया, जहां उन्होंने फिल्म से जुड़ी कई जानकारी साझा की।
विज्ञापन


एसएसएमबी 29 की रिलीज पर महेश बाबू को जापान लाएंगे राजामौली
स्क्रीनिंग के बाद राजामौली ने महेश बाबू के साथ अपने सहयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने खुलासा किया कि स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है। राजामौली ने कहा कि फिल्म प्री-प्रोडक्शन प्रक्रिया में है। निर्देशक ने यह भी वादा किया कि फिल्म की रिलीज के दौरान, वह महेश बाबू को जापान लाएंगे और वहां प्रशंसकों से उन्हें व्यक्तिगत रूप से मिलवाएंगे। 
विज्ञापन


फिल्म का मुख्य हीरो है लॉक
राजामौली ने कहा, "हमने अपनी अगली फिल्म शुरू कर दी है। हमने लेखन पूरा कर लिया है, हम प्री-प्रोडक्शन प्रक्रिया में हैं... लेकिन हमने अभी तक कास्टिंग पूरी नहीं की है। केवल मुख्य हीरो लॉक है, फिल्म का नायक लॉक है। उनका नाम महेश बाबू है। वह एक तेलुगु अभिनेता है। ऐसा लगता है कि आप में से कई लोग उन्हें पहले से ही जानते हैं। वह बहुत सुंदर है। उम्मीद है कि हम फिल्म को थोड़ा तेजी से खत्म करेंगे और रिलीज के दौरान मैं उन्हें यहां लाऊंगा और मैं उन्हें आपसे मिलवाऊंगा। मुझे यकीन है कि आप भी उनसे प्यार करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


हर चीज को गोपनीय रखना चाहते हैं निर्देशक
बताया जा रहा है कि सुपरस्टार के नए लुक के साथ राजामौली  इस किरदार से जुड़ी हर छोटी से छोटी चीज को गोपनीय रखना चाहते हैं। इससे पहले आईं मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म में महेश बाबू मस्कुलर लुक में नजर आने वाले हैं। हालांकि, अभी तक फिल्म से अभिनेता का कोई भी लुक सामने नहीं आया है।
 

Thalapathy Vijay: दलपति विजय को देख बेकाबू हुए प्रशंसक, दीदार के चक्कर में चकनाचूर कर डाली अभिनेता की कार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed