फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   SRK villain role in Darr because of yash chopra he was called ugly Actor Did not look like Swiss chocolate

SRK: शाहरुख खान ने आखिर क्यों की थी 'डर' में खलनायक की भूमिका? बोले- 'स्विस चॉकलेट की तरह नहीं दिखता था'

Mon, 12 Aug 2024 11:11 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 12 Aug 2024 11:11 AM IST
सार

बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान को लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल 2024 के दौरान पार्डो अला कैरियरा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस इवेंट के दौरान एसआरके ने अपनी फिल्म 'डर' में निभाए गए खलनायक के किरदार के बारे में भी खुलकर बात की और बताया कि किस निर्देशक ने उन्हें कहा था कि वह स्विस चॉकलेट जैसे नहीं दिखते हैं। यही वजह थी कि उन्हें फिल्म 'डर' में एक खलनायक की भूमिका मिली थी।

विज्ञापन
SRK villain role in Darr because of yash chopra he was called ugly Actor Did not look like Swiss chocolate
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

विस्तार

बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान ने हाल ही में लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल 2024 के दौरान अपने करियर की शुरुआत में आए कई संघर्षों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने इस दौरान निर्देशक यश चोपड़ा की तीखी आलोचना के साथ एक सच्ची कहानी पेश की और साथ ही बताया कि आखिर उन्हें फिल्म 'डर' में एक खलनायक की भूमिका के लिए कैसे और क्यों चुना गया था।
विज्ञापन


कैसे मिला था 'डर' में खलनायक का किरदार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल के दौरान शाहरुख खान ने अपने पिछले अनुभव को याद किया, जब निर्देशक यश चोपड़ा ने उनके लुक पर टिप्पणी की थी। निर्देशक ने उन्हें बाकी अभिनेताओं से अलग बताते हुआ कहा था कि वह 'स्विस चॉकलेट' की तरह नहीं दिखते हैं। यही वजह है कि उन्हें खलनायक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया, जिसमें यश चोपड़ा की डर में उनका किरदार भी शामिल है, जिसे स्विट्जरलैंड में शूट किया गया था। जब निर्देशक यश चोपड़ा अभिनेता एसआरके के पास फिल्म 'डर' की स्क्रिप्ट लेकर गए थे और उनसे कहा था कि "मैं आपको एक प्रेम कहानी में लेना चाहता हूं। लेकिन इसमें आपको एक खलनायक की भूमिका निभानी होगी।'' 
विज्ञापन


एसआरके का सिग्नेचर पोज
हालांकि निर्देशक आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में कास्ट को लेकर शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में कहा, "मैं अब स्विस चॉकलेट बॉय हूं।" इस दौरान एसआरके ने अपना सिग्नेचर पोज दिया और सभी का दिल जीत लिया। शाहरुख ने अपने सिग्नेचर पोज के लिए कोरियोग्राफर सरोज खान को धन्यवाद दिया, क्योंकि उन्होंने ही एसआरके को उनके सिग्नेचर पोज को बेहतर करने में मदद की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी फिल्म 'किंग'
इसी फेस्टिवल में शाहरुख खान ने सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'किंग' के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में एक्शन सीन करने के लिए उन्हें और अधिक फिटनेस की जरूरत है। सुजॉय घोष निर्देशित 'किंग' में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान और अभिनेता अभिषेक बच्चन अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा एसआरके के प्रशंसकों को उनकी आगामी फिल्म 'पठान वर्सेस टाइगर' का भी बेसब्री से इंतजार है।
Shah Rukh Khan: जब पहली बार थिएटर में फिल्म देखने गए थे शाहरुख खान, मां ने रखी थी एक शर्त


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed