Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   SRK King controversy: BJP MLA demands removal of Deepika Padukone orange outfit scene from Tu Mil Jaaye Song

किंग विवाद: दीपिका की ड्रेस पर बवाल क्यों? BJP नेता ने दी बायकॉट की चेतावनी, कहा- सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं

Sat, 07 Nov 2026 06:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 07 Nov 2026 06:13 PM IST
सार

  • SRK King Movie Controversy: शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' का पहला गाना उनके जन्मदिन पर रिलीज हुआ।
  • 'तू मिल जाए' टाइटल वाले इस गाने में किंग खान के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आई हैं।
  • उनकी एक ड्रेस पर विवाद शुरू हो गया है। भाजपा नेता रवि नेगी ने फिल्म को बायकॉट तक की चेतावनी दे दी है।

विज्ञापन
SRK King controversy: BJP MLA demands removal of Deepika Padukone orange outfit scene from Tu Mil Jaaye Song
'तू मिल जाए' गाने में दीपिका-शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 02 नवंबर को एक्टर के जन्मदिन पर फिल्म का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज हुआ और फैंस ने इसे खूब प्यार दिया है। मगर, दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के एक सीन पर हंगामा हो गया है। इस गाने में दीपिका नारंगी रंग ड्रेस में नजर आई हैं। भाजपा नेता रवि नेगी ने इस पर नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
Trending Videos

SRK King controversy: BJP MLA demands removal of Deepika Padukone orange outfit scene from Tu Mil Jaaye Song
किंग का गाना- तू मिल जाए - फोटो : इंस्टाग्राम @tseries.official

भाजपा नेता ने क्या कहा?
दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रवि नेगी ने मांग की है कि गाने से दीपिका पादुकोण के नारंगी कपड़ों वाले सीन को हटाया जाए। इसी के साथ उन्होंने फिल्म के बायकॉट की चेतावनी दी है। इस सीन को उन्होंने सनातन धर्म का अपमान कहा है। रवि नेगी ने पूरे देश में इस गाने का बॉयकॉट करने की भी मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर निर्माता ने बदलाव नहीं किया तो वे विरोध करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख खान पर भड़के रवि नेगी
बता दें कि शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन के मौके पर रिलीज हुए इस गाने में दीपिका और किंग खान नजर आए हैं। दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखी गई है। एक सीन में दीपिका ऑरेंज रंग का आउटफिट पहने दिखी हैं। इसी पर रवि नेगी ने आपत्ति जताई है। फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रवि नेगी ने दैनिक समाचार से बात करते हुए दीपिका के इस सीन पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कथित तौर पर शाहरुख खान पर भारत में पैसा कमाने और देश को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने शाहरुख खान को 'जिहादी' कहा।

विज्ञापन

SRK King controversy: BJP MLA demands removal of Deepika Padukone orange outfit scene from Tu Mil Jaaye Song
दीपिका-शाहरुख - फोटो : सोशल मीडिया

'बेशर्म रंग' गाने के विवाद से की तुलना
रवि नेगी ने यह भी दावा किया कि दीपिका पादुकोण को मोहरे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'दीपिका पादुकोण तो बस एक मोहरा हैं। मैं शाहरुख खान को 'जिहादी' कहूंगा। जिस सनातन में हम विश्वास करते हैं, उसमें वे ऐसे कपड़े पहनते हैं'। 'तू मिल जाए' गाने में दीपिका के नारंगी ड्रेस की तुलना शाहरुख खान की साल 2023 में आई फिल्म 'पठान' के गाने में दीपिका की ऑरेंज बिकिनी को लेकर हुए विवाद से की। बता दें कि 'पठान' के 'बेशर्म रंग' गाने में भी दीपिका के आउटफिट पर विवाद हुआ था। वे ऑरेंज कलर की बिकिनी पहने दिखी थीं। तब कई हिंदू संगठनों ने उनके कपड़ों पर आपत्ति जताई थी और आलोचना की थी। 

कब रिलीज होगी 'किंग'?
रवि नेगी ने कहा, 'हम शाहरुख खान को चेतावनी देते हैं कि अगर यह सीन नहीं बदला गया, तो पूरे देश में विरोध प्रदर्शन होंगे। कोई भी सनातन धर्म के खिलाफ कुछ भी बर्दाश्त नहीं करेगा'। नेगी ने आगे आरोप लगाया कि यह सीन धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था। फिलहाल, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने इस विवाद पर कोई टिप्पणी नहीं की है। बता दें कि फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित इस फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। वहीं, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल, अभय वर्मा और रानी मुखर्जी जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed