{"_id":"664b9cf7af58bc3b170a2385","slug":"sri-prandeep-thakore-the-producer-and-director-of-rakshana-filed-a-complaint-against-paayal-rajput-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rakshana: 'रक्षणा' के निर्माता का पायल राजपूत पर पलटवार, अभिनेत्री के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rakshana: 'रक्षणा' के निर्माता का पायल राजपूत पर पलटवार, अभिनेत्री के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
Tue, 21 May 2024 12:32 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Tue, 21 May 2024 12:32 AM IST
सार
पायल राजपूत के इस हमले के जवाब में निर्माता और निर्देशक श्री प्रणदीप ठाकोर ने भी अभिनेत्री के खिलाफ तेलुगु फिल्म निर्माता परिषद में शिकायत दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में प्रणदीप ठाकोर ने आरोप लगाया कि पायल फिल्म के प्रमोशन में मदद नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन
पायल राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
साउथ सुपरस्टार पायल राजपूत इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। काफी लंबे समय से उनकी विलंबित फिल्म 'रक्षणा' अब रिलीज को तैयार है, लेकिन पायल राजपूत किसी और वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से 'रक्षणा' के निर्माताओं के खिलाफ एक पोस्ट साझा किया था। वहीं अब फिल्म के निर्माता और निर्देशक श्री प्रणदीप ठाकोर भी पायल के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं। आइए बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।
पायल ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप
अभिनेत्री पायल राजपूत फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री ने अपनी फिल्म 'रक्षणा' के निर्माता और निर्देशक के खिलाफ एक पोस्ट को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, 'मैंने साल 2019 से लेकर 2020 तक एक फिल्म की शूटिंग की थी। यह फिल्म 'रक्षणा' है। अब लगभग पांच साल बाद इसे रिलीज किया जा रहा है जबकि मुझे मेरे पैसे अभी तक नहीं मिले हैं'।
Delayed Movies: लगातार खिसकती रही इन फिल्मों की रिलीज डेट, शाहरुख-रणबीर की फिल्में भी हैं शामिल
विज्ञापन
'रक्षणा' के निर्माता और निर्देशक ने किया पलटवार
पायल राजपूत के इस हमले के जवाब में निर्माता और निर्देशक श्री प्रणदीप ठाकोर ने भी अभिनेत्री के खिलाफ तेलुगु फिल्म निर्माता परिषद में शिकायत दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में प्रणदीप ठाकोर ने आरोप लगाया कि पायल फिल्म के प्रमोशन में मदद नहीं कर रही हैं। जबकि वे पायल को छह लाख की बकाया राशि के भुगतान करने के लिए तैयार हैं'।
Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने जूनियर एनटीआर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, देखें पोस्ट
'रक्षणा' है थ्रिलर फिल्म
पायल राजपूत और फिल्म के निर्माता-निर्देशक के बीच विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'रक्षणा' में पायल एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। उनकी यह फिल्म वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित एक खोजी थ्रिलर फिल्म है। महथी स्वरा सागर फिल्म के संगीतकार हैं।