फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Yash Talks About Sensual Scenes In Toxic After Backlash Says Geetu Mohandas Brings Female Gaze To Action Film

‘टॉक्सिक’ के इंटिमेट सीन पर यश ने दी प्रतिक्रिया, गीतू मोहनदास को लेकर कही ये बात; बोले- फिल्म में महिलाओं को…

Fri, 24 Apr 2026 10:05 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 24 Apr 2026 10:05 PM IST
सार

Yash On Toxic: ‘टॉक्सिक’ में दिखाए गए सेंसेशनल इंटिमेट सीन पर अब यश ने प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने निर्देशक गीतू मोहनदास को लेकर क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Yash Talks About Sensual Scenes In Toxic After Backlash Says Geetu Mohandas Brings Female Gaze To Action Film
टॉक्सिक फिल्म में यश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नड़ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ने अपने पहले लुक से ही सुर्खियां बटोरी थीं। जिस तरह से इस पहले लुक में ही इंटीमेट सीन दिखाए गए थे, उसे लेकर फिल्म को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। इस सीन को लेकर मेकर्स के खिलाफ महिला आयोग ने भी शिकायत दर्ज कराई थी। अब फिल्म के लीड एक्टर और राइटर यश ने इस मामले पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

एक्शन फिल्म का निर्देशन महिला द्वारा करना फिल्म की खासियत
हाल ही में सिनेमाकॉन में अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर और होस्ट सबीन फहीम के साथ बातचीत के दौरान यश ने फिल्म में दिखाए गए इंटीमेट सीन पर बात की। उन्होंने कहा कि भारत में गीतू जैसी महिला निर्देशकों द्वारा 'टॉक्सिक' जैसी एक्शन फिल्म का निर्देशन करना दुर्लभ है। यह सबसे रोमांचक बात है।

विज्ञापन


असल में होता ये है कि जब आप एक्शन फिल्मों की बात करते हैं, तो ये सिर्फ पुरुष निर्देशकों तक ही सीमित रह जाती हैं। भारत में ऐतिहासिक रूप से यही सच रहा है। बहुत से लोगों ने ऐसा किया है। एक बड़े पैमाने की एक्शन फिल्म, वो भी एक गैंगस्टर फिल्म जिसमें महिला दृष्टिकोण हो, कुछ ऐसा है जो बिल्कुल नया और ताजगी भरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Yash Talks About Sensual Scenes In Toxic After Backlash Says Geetu Mohandas Brings Female Gaze To Action Film
टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

गीतू मोहनदास एक शानदार राइटर हैं
अभिनेता ने आगे कहा कि गीतू ने 'टॉक्सिक' में रोमांस और कामुकता को ऐसे दिखाया है जैसा कोई और नहीं दिखा सकता। उनके आइडिया बिल्कुल साफ है और वो जो भी करती हैं, उसमें उनका दृढ़ विश्वास होता है। वो एक शानदार राइटर हैं। मैं उनसे बहुत कुछ सीख सकता हूं। इच्छा का स्तर या कुछ भावनाएं, रोमांस या कामुकता, एक महिला किस तरह से दिखा सकती है, एक स्त्री किस तरह से प्रस्तुत कर सकती है, यह पूरी तरह से अलग है। यही मैंने इस फिल्म के दौरान महसूस किया है।

Yash Talks About Sensual Scenes In Toxic After Backlash Says Geetu Mohandas Brings Female Gaze To Action Film
'टॉक्सिक' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

टीजर और यश के इंट्रो में दिखे थे कामुक सीन
यश के जन्मदिन पर 'टॉक्सिक' से यश का फर्स्ट लुक वीडियो जारी किया गया था। इसकी शुरुआत में ही सेंसेशनल इंटिमेट सीन देखने को मिला था। जहां यश कार में एक महिला के साथ नजर आते हैं। इसके बाद फिल्म के टीजर में भी कुछ ऐसे सीन दिखे थे।

इसमें यश एक कैसीनो में प्रवेश करते हैं, जहां महिलाएं शाइनिंग वाले कपड़ों में डांस करती होती हैं। वीडियो के एक हिस्से में एक महिला यश के ऊपर बैठी हुई दिखाई देती है, जिस पर यश शराब उड़ेल रहे होते हैं।

Yash Talks About Sensual Scenes In Toxic After Backlash Says Geetu Mohandas Brings Female Gaze To Action Film
टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब
4 जून को रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’
गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मणी वसंत समेत कई कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली यह फिल्म अब 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed