फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Will this be a plot of Vijay last film Thalapathy 69 People speculating on social media

Thalapathy 69: क्या ऐसी होगी विजय की आखिरी फिल्म की कहानी? लोग लगा रहे जमकर कयास

Sat, 05 Oct 2024 03:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 05 Oct 2024 03:40 PM IST
सार

राजनीति में कदम रखने से पहले विजय अपनी आखिरी फिल्म दलपति 69 में नजर आएंगे। एच विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लग रहे हैं। 

विज्ञापन
Will this be a plot of Vijay last film Thalapathy 69 People speculating on social media
दलपति विजय - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

तमिल सुपरस्टार विजय को आखिरी बार पर्दे पर द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने डबल रोल निभाया था। वहीं, राजनीति में एंट्री करने से पहले विजय अपनी फिल्म दलपति 69 को लेकर लगातार सुर्खियों मे बने हुए हैं। हाल ही में मुहूर्त पूजा के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई। 

विज्ञापन

क्या इस फिल्म की होगी रीमेक?

एच विनोथ के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म में विजय के अलावा, पूजा हेगड़े, ममिथा बैजू, प्रियामणि, बॉबी देओल, प्रकाश राज और नारायण मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, इसे अनिरुद्ध रविचंदर ने अपनी धुनों से सजाएंगे। फिल्म के लॉन्च और कलाकारों की घोषणा के बाद ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म  तेलुगु फिल्म 'भगवंत केसरी' की रीमेक है, जिसमें नंदमुरी बालकृष्ण मुख्य भूमिका में थे।

विज्ञापन

राजनीति में कदम रखने जा रहे विजय

 'भगवंत केसरी' व्यावसायिक रूप से सफल रही थी और इसमें एक मजबूत सामाजिक संदेश के साथ-साथ कई व्यावसायिक तत्व भी थे। हालांकि, दलपति 69 को लेकर किए जा रहे दावों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, इसीलिए इसे अब तक पूरी तरह से फैन थ्योरी ही कहा जा सकता है। दलपति 69 विजय के अभिनय करियर की आखिरी फिल्म होगी, क्योंकि उन्होंने मनोरंजन उद्योग को छोड़कर पूर्णकालिक राजनीतिज्ञ बनने का फैसला किया है। उन्होंने पहले ही अपनी राजनीतिक पार्टी का गठन कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोट में आए थे नजर

अभिनेता जल्द ही 2026 में तमिलनाडु राज्य विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी का प्रचार शुरू करेंगे। काम के मोर्चे पर, विजय को आखिरी बार वेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) में देखा गया था । भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक कलेक्श नहीं किया है, लेकिन वैश्विक स्तर पर फिल्म ने 450 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। इस फिल्म में मीनाक्षी चौधरी, स्नेहा, प्रशांत , प्रभु देवा, लैला, मोहन, जयराम, वैभव, अजमल और पार्वती नायर ने भी अभिनय किया था।

Box Office: 50 दिनों तक सिनेमाघरों में टिके रहने में कामयाब रहीं ये फिल्में, सूची में स्त्री 2 का भी नाम

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed